भोपालः मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के रविन्द्र भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान मंच पर मंत्री निर्मला भूरिया,मंत्री सम्पतिया उईके, मंत्री कृष्णा गौर,मंत्री राधा सिंह, महापौर मालती रॉय, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे उपस्थित रही।नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चियां मौजूद रही।मुख्यमंत्री ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की यह अच्छी सोच और पहल है कि उन्होंने संसद से लेकर पंचायत स्तर तक महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की और कदम बढ़ाया है।अब सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो पाएगी।अब देश ही नही पूरी दुनिया हमारी मातृ शक्ति की ताकत और सूझबूझ देखेगी। कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव ने बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली छात्राओं को सम्मानित करते हुए बताया कि हमारी बेटियों ने 16 वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए आयाम स्थापित किये हैं