1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अब यूपी बोर्ड में दिखेगी चौरी-चौरा काण्ड की झलक, साल भर चलेंगे पाठ्यक्रम…

अब यूपी बोर्ड में दिखेगी चौरी-चौरा काण्ड की झलक, साल भर चलेंगे पाठ्यक्रम…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अब यूपी बोर्ड में दिखेगी चौरी-चौरा काण्ड की झलक, साल भर चलेंगे पाठ्यक्रम…

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार भारत की संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम को कभी नज़रअंदाज़ नहीं करती। बल्कि आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देती है ताकि हर बच्चा भारत को समझे। ऐसा ही एक पहल की शुरुआत होने जा रही है जहां चौरीचौरा के स्वाधीनता संग्राम को यूपी बोर्ड में शामिल किया जायेगा।

दरअसल, चौरीचौरा की एतिहासिक घटना के 100 वर्ष पूरा होने पर प्रदेश सरकार शताब्दी समारोह मना रही है। इस समारोह का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

इसी दौरान माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को शहीदों के स्थल चौरीचौरा का भ्रमण कराया जाएगा। जिसमें पहले चरण में गोरखपुर मंडल के देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर और साथ ही गोरखपुर विद्यालयों के विद्यार्थियों को चौरीचौरा शहीद स्थल का भ्रमण भी कराया जाएगा। इतना ही नहीं इस भ्रमण में मंडल के निजी स्कूल भी शामिल होंगे।

आपको बता दें, इसी के तहत योगी सरकार ने, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में चौरीचौरा स्वाधीनता संग्राम को शामिल करने का फैसला लिया है। इस पाठ्यक्रम में माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को चौरीचौरा के शहीदों की वीरगाथाएं किताबों में पढ़ने को मिलेंगी।

बता दें, माध्यमिक विद्यालयों में ये 4 फरवरी से आगामी एक साल तक निबंध, चित्रकला व पोस्टर, क्विज, स्लोगन, कविता लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। विद्यालय स्तर पर शुरू होने वाली प्रतियोगिताएं राज्यस्तर पर एक साल तक जारी रहेंगी। जिसके बाद तीन फरवरी 2022 को गोरखपुर में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता भी कराईं जाएंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...