1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चंद्रशेखर ने सीएम योगी को चैलेंज करते हुए ट्वीट किया

चंद्रशेखर ने सीएम योगी को चैलेंज करते हुए ट्वीट किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चंद्रशेखर ने सीएम योगी को चैलेंज करते हुए ट्वीट किया

चंद्रशेखर ने सीएम योगी को चैलेंज करते हुए ट्वीट किया,

हाथरस केस में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पीएफआई और भीम आर्मी के लिंक मिलने के दावों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाले भीम आर्मी और पीएफआई के बीच कोई संबंध नहीं मिला है।

ईडी की इस जानकारी के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हमला बोलते हुए बड़ा चैलेंज किया है।

चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी पर हमला बोलते हुए कहा, ”यूपी में न्याय की आवाज उठाना अंतरास्ट्रीय साज़िश कहलाता है। इससे पता चलता है दलितों के न्याय मांगने से योगी सरकार कितना डरती है उनकी नजर में दलितों की ज़िंदगी सस्ती है।

यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि हाथरस के अपराधी योगी जी के जाति के है उनको बचाने के लिये हम पर आरोप लगा रहे है।

चंद्रशेखर ने सीएम योगी को चैलेंज करते हुए ट्वीट किया, ”मैं योगी आदित्यनाथ जी को चैलेंज करता हूं कि कोई भी जांच करवा लें 100 करोड़ तो दूर की बात यदि मेरे पास एक लाख रुपए भी मिल जाये तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा वरना आप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दीजिये। मेरा जीवन मेरे समाज को समर्पित है मेरा खर्च मेरा समाज उठाता है।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...