1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चन्दौली- तेज रफ्तार ट्रैक्टर के टक्कर से युवक की हुई मौत

चन्दौली- तेज रफ्तार ट्रैक्टर के टक्कर से युवक की हुई मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चन्दौली- तेज रफ्तार ट्रैक्टर के टक्कर से युवक की हुई मौत

चन्दौली – चहनिया के बलुआ थाना क्षेत्र के सूरतापुर गांव के पास सेमई के पुरा गांव निवासी मंजीत यादव उर्फ बिहारी (30) पुत्र स्वर्गीय जगरदेव यादव को तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। जिसकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे उपचार के दौरान मौत हो गयी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिलास्पताल भेज दिया।

बता दें कि मंजीत यादव मोटरसाइकिल से सामान लेने के चहनिया जा रहे थे। वहीं पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। जिससे मंजीत यादव गिर कर तड़पने लगे। इसकी सूचना बलुआ पुलिस को दी गयी।

मौके पर पहुंची पुलिस व परिजन ने मंजीत यादव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना से गांव सहीत परिवार मे कोहराम मच गया। मंजीत यादव की पत्नी प्रीती देवी माता सहराजी देवी व दो पुत्री आराध्या व आयु का रो -रो बुरा हाल है।

वहीं पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए जिलास्पताल भेज दिया और टैक्टर को कब्जे में कर लिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...