चंदौली जिले में 10 अगस्त को बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज चौकी के पास गैस सिलेंडर की गाड़ी ड्राइवर से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. वही एक अभियुक्त को 315बोर के तमंचा, एक जिन्दा कारतूस और लुट के 74 सौ रूपये के साथ पकड़े जाने की भी बात स्वीकार की है. पुलिस के अनुसार विपिन सिंह निवासी खरखोलिया धानापुर थाना अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गैस सिलेंडर के गाड़ी ड्राइवर को बिना नंबर की गाड़ी से रोककर 47 हजार 600 रुपए की लूट की थी. जिसकी सुराग में पुलिस पहले से सतर्क थी. इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की घटना का एक अभियुक्त भलेहटा नहर से मुगलसराय जा रहा है. पुलिस ने जाल बिछाते हुए चेंकिग करना शुरू किया. और दो अभियुक्त भलेहटा नहर से आते दिखे जिन्हे निशान देही पर जब पुलिस पकड़ने दौड़ी तो दोनों भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने एक शख्स को पकड लिया. जिसपर पहले से ही 7 मुकदमे दर्ज हैं. वही दूसरा भागने में कामयाब रहा. पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज बाकी दो साथियों की तलाश तेज कर दी है.