{ सतीश की रिपोर्ट }
कोरोना मरीजों की जानकारी छुपाने के आरोप में फैजाबाद रोड स्थित चंदन हॉस्पिटल को नोटिस जारी की गई है।
साथ ही अग्रिम आदेशों तक अस्पताल को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।चंदन हॉस्पिटल में भर्ती दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।
रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ की टीम ने मरीजों को पीजीआई शिफ्ट कर दिया। साथ ही डॉक्टर, कर्मचारी व भर्ती मरीजों की जांच कराई। अभी तक सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। शनिवार को अस्पताल की एक नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक हॉस्पिटल ने कोरोना मरीजों की जानकारी छ़ुपाई। लिहाजा कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही अस्पताल को अग्रिम आदेशों तक बदं कर दिया गया है।