1. हिन्दी समाचार
  2. Ujjain
  3. उज्जैन BJP कार्यालय में जश्न, बंगाल-असम रुझानों पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

उज्जैन BJP कार्यालय में जश्न, बंगाल-असम रुझानों पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर चुनावी रुझानों के बीच जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और मिठाई बांटकर खुशी जताई।

By: BS Yadav 
Updated:
उज्जैन BJP कार्यालय में जश्न, बंगाल-असम रुझानों पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

उज्जैन : देशभर में पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी रुझानों के बीच मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जश्न का माहौल देखने को मिला। रविवार को यहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों, मिठाइयों और जोरदार नारेबाजी के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम में भाजपा शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन एवं नगर निगम सभापति अध्यक्ष कलावती यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और “भारत माता की जय”, “मोदी-मोदी” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

कलावती यादव ने इस मौके पर कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और अन्य राज्यों से आ रहे चुनावी परिणाम भाजपा के पक्ष में उत्साहजनक हैं। उन्होंने इसे जनता के विश्वास की जीत बताते हुए कहा कि यह सफलता केवल पार्टी की नहीं बल्कि देश की आम जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के नेतृत्व में भाजपा लगातार जनता के विश्वास को मजबूत कर रही है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जिन राज्यों में लंबे समय से अराजकता, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था की समस्याएं थीं, वहां जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से बदलाव का संकेत दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि उज्जैन, मुख्यमंत्री मोहन यादव का गृह जिला होने के कारण यहां के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

फिलहाल भाजपा कार्यकर्ता लगातार जश्न मना रहे हैं और पार्टी नेताओं का मानना है कि यह समर्थन विकास और सुशासन की राजनीति पर जनता के भरोसे का प्रतीक है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...