सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया कि जब भारत की उच्च जांच एजेंसी ने सीबीआई अधिकारी के घर ही छापेमारी की, जो पहले ही सस्पेंड किये जा चुके है। आपको बता दें कि सीबीआई ने यह छापेमारी आज सुबह 10 बजे सहारनपुर के पंजाबी कॉलोनी में की है।
दरअसल, सीबीआई ने हाल ही में बैंक धोखाधड़ी करने की आरोपी कंपनियों के खिलाफ जांच में कथित तौर पर समझौता करने और रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई के चार कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था। साथ ही सीबीआई के अधिकारियों ने शनिवार को पहले ही बता दिया था कि एजेंसी ने डिपार्टमेंट ऑफ़ पर्सनेल एंड ट्रेनिंग के DSP आर के ऋषि और आर के सांगवान के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी।
सीबीआई ने न्यूज़ एजेंसी से बात चीत के दौरान बताया कि आठ पन्नों वाली एफआईआर में लगाए गए आरोपों के अनुसार निरीक्षक धनखड़ ने सांगवान और ऋषि से रिश्वत के पैसे लिए, जो श्री श्याम पल्प एंड बोर्ड मिल्स के पक्ष का अनुरोध कर रहे थे, ये कंपनी 700 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में, और फ्रोस्ट इंटरनेशनल 3,600 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी है।
सूत्रों के अनुसार राजीव ऋषि गाज़ियाबाद में सीबीआई में डीएसपी थे जो बैंकों और कंपनियों की जांच पड़ताल कर रहे थे। आपको बता दें कि इस मामले में राजीव समेत 3 और लोग भी आरोपी है। बता दें कि राजीव के दोषी पाए जाने पर उसे 2 दिन पहले सस्पेंड कर दिया गया था।