पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में नायब सैनी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।
पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में नायब सैनी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।
मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता (DA) प्रदान करने की मांग जोर पकड़ रही है। कांग्रेस विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखकर राज्य के कर्मचारियों और पेंशनधारियों को केंद्र के अनुसार 4% लंबित DA देने की अपील की है।
मध्य प्रदेश तेजी से विकास की दिशा में अग्रसर हो रहा है, और इसका मुख्य श्रेय केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई योजनाओं का प्रदेश को भरपूर लाभ मिल रहा है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उपचुनाव का ऐलान होते ही राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। सीएम मोहन यादव दिल्ली रवाना हो गए हैं, जहां वे बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे।
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस गंभीर समस्या पर सख्त कदम उठाने की अपील की है।
मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और आउटसोर्स कर्मियों के लिए खुशखबरी है। मोहन यादव सरकार ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को अक्टूबर महीने का वेतन एडवांस देने का निर्णय लिया है।
भारत और एशिया-प्रशांत में पहली बार आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए की मेजबानी का आयोजन किया जा रहा है। पीएमओ की तरफ से कहा गया है कि यह एक महत्वपूर्ण वैश्विक कार्यक्रम है जिसमें 190 से अधिक देशों के 3,000 से अधिक उद्योग जगत के नेताओं, नीति-निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों का एक ही मंच पर आगमन होगा।
मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात मिलने वाली है, क्योंकि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सबसे पहले यहीं पर दौड़ेगी। रेल मंत्रालय ने पहले चरण में दिल्ली-कोलकाता और दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर वंदे भारत स्लीपर वर्जन चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही भोपाल मंडल में इसे आरकेएमपी (रानी कमलापति स्टेशन) से लखनऊ के बीच चलाने का ट्रायल रन शुरू होगा।
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता परेश रावल इन दिनों उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और राज्य में फिल्म शूटिंग के दौरान मिले शानदार अनुभवों को साझा किया।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 17-18 अक्टूबर को दो दिवसीय खनन कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को साकार करना है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 16 अक्टूबर को प्रस्तावित हैदराबाद दौरा रद्द कर दिया गया है। इस दौरे में देश के कई प्रमुख उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, अब यह दौरा स्थगित कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश के बुधनी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के नाम पर गहन मंथन जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है।
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहली बार मुलाकात की। यह शिष्टाचार मुलाकात प्रधानमंत्री आवास पर हुई, जिसकी तस्वीर प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर साझा की।
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार छात्रों के लिए एक नई योजना लेकर आई है, जिसका नाम है 'वन नेशन-वन स्टूडेंट' योजना। इस योजना के तहत अब राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों के 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को एक यूनिक आईडी दी जाएगी, जो उनके शैक्षणिक सफर को डिजिटली संरक्षित करेगी।
मध्यप्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी होंगे। बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति बन गई है।