1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Uttarakhand News: उत्तराखंड फिल्म शूटिंग के लिए बेहतरीन जगह, अभिनेता परेश रावल ने सीएम धामी से की मुलाकात

Uttarakhand News: उत्तराखंड फिल्म शूटिंग के लिए बेहतरीन जगह, अभिनेता परेश रावल ने सीएम धामी से की मुलाकात

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता परेश रावल इन दिनों उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और राज्य में फिल्म शूटिंग के दौरान मिले शानदार अनुभवों को साझा किया।

By: Rekha 
Updated:
Uttarakhand News: उत्तराखंड फिल्म शूटिंग के लिए बेहतरीन जगह, अभिनेता परेश रावल ने सीएम धामी से की मुलाकात

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता परेश रावल इन दिनों उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और राज्य में फिल्म शूटिंग के दौरान मिले शानदार अनुभवों को साझा किया। परेश रावल पिछले 42 दिनों से देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी में फिल्म “पास्ट टेंस” की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका निर्देशन अनंत नारायण महादेवन कर रहे हैं।

उत्तराखंड की फिल्म शूटिंग के लिए प्रशंसा
परेश रावल ने कहा कि उत्तराखंड फिल्म शूटिंग के लिए एक बेहतरीन और शांत स्थान है। यहां के स्थानीय लोग और सरकारी विभागों से उन्हें पूरी सहायता मिली है, जिससे फिल्म निर्माण का काम बेहद सुगम रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री से फिल्म नीति और शूटिंग की अनुकूल परिस्थितियों पर चर्चा की।

सीएम धामी ने उत्तराखंड के शूटिंग स्थलों पर दी जानकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड में माणा, चकराता, आदि कैलाश जैसे कई खूबसूरत और अनोखे स्थान हैं, जो फिल्मों की शूटिंग के लिए आदर्श हैं। राज्य सरकार की फिल्म नीति फिल्म निर्माताओं को यहां आकर शूटिंग करने के लिए प्रेरित करती है, जिससे राज्य में फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिल रहा है।

प्रमुख फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी
इस अवसर पर फिल्म निर्देशक अनंत नारायण महादेवन, प्रोड्यूसर अनूप पोड्डर, ऐश्वर्या मेशराम, शिवम यादव, कार्तिके यादव, डॉ. अंजलि नौरियाल, और संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय भी उपस्थित थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...