1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति खबरें

राजनीति खबरें (Politics News in Hindi)

‘नाटो प्लस’ में भारत की हो सकती है एंट्री, अमेरिकी कांग्रेस ने की सिफारिश

‘नाटो प्लस’ में भारत की हो सकती है एंट्री, अमेरिकी कांग्रेस ने की सिफारिश

चीन के साथ हालिया विवादों के चलते अमेरिका एिशया में भारत के साथ और मजबूत रिश्ता चाहता है। इसी के चलते अमेरिकी कांग्रेस की सेलेक्ट कमेटी ने भारत को ‘नाटो प्लस’ का दर्जा देने की सिफारिश की है। बता दें कि नाटो प्लस में अभी पांच देश शामिल हैं, अगर कमेटी की सिफारिश मंजूर हुई तो भारत इसका छठा सदस्य बन जाएगा।

बजरंगदल को बैन वाले बयान पर सियसत गर्म, बीजेपी ने कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला

बजरंगदल को बैन वाले बयान पर सियसत गर्म, बीजेपी ने कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला

आरएसएस और बजरंग दल पर बैन लगाने वाले कांग्रेस के बयान पर अब सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी ने आज इसी बात को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने ऐसा कुछ किया तो इसका अंजाम ठीक नहीं होगा। कांग्रेस 'प्रतिशोध की राजनीति' कर रही

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार, 24 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार, 24 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

कर्नाटक में सरकार बनने के एक हफ्ते बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया गया है। आज 24 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। नियमानुसार कर्नाटक सरकार में अधिकतम 34 मंत्री ही बन सकते हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित 10 विधायकों को मंत्री पद की 20 मई को शपथ दिलाई गई थी।

डीयू के सिलेबस से इकबाल आउट, एकेडमिक काउंसिल की बैठक में हुआ फैसला

डीयू के सिलेबस से इकबाल आउट, एकेडमिक काउंसिल की बैठक में हुआ फैसला

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कवि मोहम्मद इकबाल के चैप्टर को अपने सिलेबस से हटा दिया है। इकबाल ने मशहूर गीत ‘सारे जहां से अच्छा’ लिखा था। यह फैसला एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लिया गया। इससे पहले कवि इकबाल को पाठ्यक्रम से हटाने के लिए पॉलिटिकल साइंस के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया। इसके साथ ही महात्मा गांधी पर आधारित एक पेपर को चौथे से सातवें सेमेस्टर में जोड़ा गया है।

केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे, कांग्रेस ने किए 9 सवाल, बीजेपी ने किया पलटवार

केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे, कांग्रेस ने किए 9 सवाल, बीजेपी ने किया पलटवार

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी से 9 सवाल पूछे हैं। तो वहीं, कांग्रेस के सवालों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को यूपीए शासन में हुए घोटालों की याद दिलाई। रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी द्वारा पूछे गए 9 सवालों को झूठ का पुलिंदा

नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से करवाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से ही इनकार कर दिया। याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि हम जानते हैं कि यह याचिका क्यों दाखिल हुई। ऐसी याचिकाओं को देखना सुप्रीम कोर्ट का काम नहीं है। कोर्ट ने पूछा कि इस याचिका से किसका हित होगा? इस पर याचिकाकर्ता

प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान ‘ADG’ के पास, ‘SPG’ के लिए बनाए गए नए नियम

प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान ‘ADG’ के पास, ‘SPG’ के लिए बनाए गए नए नियम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की कमान अब अतिरिक्त महानिदेशक स्तर के अधिकारी के पास होगी। गृह मंत्रालय द्वारा ये मानक विशेष सुरक्षा दल अधिनियम 1988 के तहत एक नयी श्रेणी के माध्यम से तय किए गए हैं। बता दें कि पीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी विशेष सुरक्षा दल के पास है जिसकी कमान ADG स्तर के अधिकारी को दी गई है। जबकि कनिष्ठ अधिकारियों को अब 6 साल की

गहलोत व पायलट के बीच सुलह की कवायद, अपनी मांगों को लेकर पायलट कैंप ने भी बनाई रणनीति!

गहलोत व पायलट के बीच सुलह की कवायद, अपनी मांगों को लेकर पायलट कैंप ने भी बनाई रणनीति!

कांग्रेस की शुक्रवार को दिल्ली में बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही तनातनी पर सुलह करने का प्रयास किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली बैठक से पहले पायलट कैंप ने रणनीति बनाई है। जिसमें जनसंघर्ष पदयात्रा की मांगों पर एक्शन लिए जाने और PCC चीफ या प्रचार अभियान समिति के मुखिया का पद मिलने की बात शामिल है।

यूपी में चौथे साल भी नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें, नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों का प्रस्ताव किया खारिज

यूपी में चौथे साल भी नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें, नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों का प्रस्ताव किया खारिज

उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां पिछले 4 वर्षों से बिजली दरों में बढोतरी नहीं हुई है। इसके लिए उपभोक्ता परिषद ने विद्युत नियामक आयोग सहित मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि विद्युत नियामक आयोग ने आज प्रदेश की बिजली कंपनियों की तरफ से दाखिल 18 से 23 फीसदी बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। साथ ही नोएडा पावर कंपनी

पायलट के गिले-शिकवे दूर करेगी कांग्रेस, 26 मई को आलाकमान लेंगे बैठक

पायलट के गिले-शिकवे दूर करेगी कांग्रेस, 26 मई को आलाकमान लेंगे बैठक

राज्य की सत्ता में काबिज कांग्रेस के बड़े नेता आपसी विवादों में उलझे हुए हैं। कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव से पहले एक बार फिर से सचिन पायलट और अशोक गहलोत का विवाद सुलझाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। जिसको लेकर 26 मई को दिल्ली में पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई गयी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पायलट को मनाने के लिए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने की भी

सर्वे में मोदी की बादशाहत कायम, आज चुनाव हुए तो मोदी सबसे लोकप्रिय पीएम

सर्वे में मोदी की बादशाहत कायम, आज चुनाव हुए तो मोदी सबसे लोकप्रिय पीएम

कर्नाटक में सत्ता गवांने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर काफी सवाल उठ रहे हैं। वहीं कुछ एजेंसियों के सर्वे के बाद बीजेपी और पीएम मोदी के लिए राहत की खबर आई है। सर्वें में पीएम मोदी आज भी देश में सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में बने हुए हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल को 9 साल पूरे हो गए हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। इस

पीएम मोदी 28 मई को करेंगे नए संसद भवन का उद्घाटन, 60 हजार श्रमयोगी होंगे सम्मानित

पीएम मोदी 28 मई को करेंगे नए संसद भवन का उद्घाटन, 60 हजार श्रमयोगी होंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह 60 हजार श्रमयोगियों का सम्मान भी करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान सेंगोल को स्पीकर की सीट के पास लगाया जाएगा। अमित शाह ने बताया कि सेंगोल हमारी प्रचीन परंपरा से जुड़ा हुआ

सिडनी में पीएम मोदी का संबोधन, ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को 3C, 3D, 3E से किया परिभाषित

सिडनी में पीएम मोदी का संबोधन, ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को 3C, 3D, 3E से किया परिभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों कई देशों के दौरे पर हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। जहां उन्होंने सिडनी के पैरामेटा में बैंक एरिना में मौजूद 20 हजार से ज्यादा भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच के संबंधों को 3-C, 3-D और 3-E से परिभाषित किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले कहते थे कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध 3C से

G-20 बैठक में 17 देशों के 60 प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा, चीन-पाकिस्तान पड़े अलग-थलग

G-20 बैठक में 17 देशों के 60 प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा, चीन-पाकिस्तान पड़े अलग-थलग

दुनिया के 17 ताकतवर देशों के 60 प्रतिनिधि जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने श्रीनगर पहुंचे हैं। जी-20 सम्मेलन के दूसरे दिन मेहमानों ने कश्मीर को खूबसूरती का जमकर लुत्फ उठाया। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन श्रीनगर में आयोजित हुआ। जिसने हिमालयी क्षेत्र के लिए बेहतर और सुरक्षित भविष्य की आशाओं को फिर से जगा दिया है। वहीं चीन और पाकिस्तान जी-20 देशों से

कांग्रेस के सवाल पर बीजेपी ने किया पलटवार, राहुल गांधी को बताया ‘रोता हुआ बच्चा’

कांग्रेस के सवाल पर बीजेपी ने किया पलटवार, राहुल गांधी को बताया ‘रोता हुआ बच्चा’

28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन होना है। इसको लेकर विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हैं। काग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं का कहना है कि संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नहीं बल्कि राष्ट्रपति को करना चाहिए। इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा कि देश में जब भी ऐतिहासिक क्षण आता है राहुल गांधी छाती पीटना शुरू कर देते हैं। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया