1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति खबरें

राजनीति खबरें (Politics News in Hindi)

सुक्खू सरकार पर जयराम का जोरदार हमला, बोले- गर्त में जा रहा हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार पर जयराम का जोरदार हमला, बोले- गर्त में जा रहा हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 'सुक्खू' सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश को गर्त में धकेल दिया है। जयराम ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के गृह पंचायत में पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं है। गुस्साई जनता ने उप मुख्यंमत्री के घर से तालाबंदी शुरू कर दी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पेयजल से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा

विपक्षी हथियार की धार कुंद करने की तैयारी, राष्ट्रीय पेंशन योजना में होंगे बड़े बदलाव!

विपक्षी हथियार की धार कुंद करने की तैयारी, राष्ट्रीय पेंशन योजना में होंगे बड़े बदलाव!

केंद्र सरकार मौजूदा राष्ट्रीय पेंशन योजना में बड़े बदलाव करने पर विचार कर रही है। सरकार की योजना कर्मचारियों को उनके अंतिम वेतन का 40प्रतिशत से 45 प्रतिशत न्यूनतम पेंशन देने की है। सरकार की इस योजना के लागू होने के बाद लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। दरअसल कांग्रेस के द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम को चुनावी मुद्दा बनाने के बाद अब केंद्र सरकार भी इस मामले पर एक्सरसाइज करती नजर

मणिपुर में शांति बहाली की प्रक्रिया तेज, अमित शाह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

मणिपुर में शांति बहाली की प्रक्रिया तेज, अमित शाह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। नई दिल्ली में होने वाली इस बैठक में हिंसा प्रभावित मणिपुर की स्थिति पर चर्चा होगी। इस बैठक की घोषणा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा की अमित शाह से मुलाकात के बाद की गई। बता दें कि सीएम सरमा ने कुछ दिन पहले इंफाल का दौरा किया था और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह समेत

भारत ने चीन को दिखाया आइना, UN में आतंकी साजिद मीर का ऑडियो सुनाया

भारत ने चीन को दिखाया आइना, UN में आतंकी साजिद मीर का ऑडियो सुनाया

संयुक्त राष्ट्र में आतंकी साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव पर रोक लगाने पर भारत ने अप्रत्यक्ष रूप से चीन पर निशाना साधा है। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त सचिव प्रकाश गुप्ता ने कहा कि न्याय अभी भी मुंबई आतंकवादी हमलों के पीड़ितों से दूर है। इसके जवाब में भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 26/11 हमले में वांटेड लश्कर के

अमेरिका में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम, एलन मस्क बोले- ‘मैं मोदी का फैन’

अमेरिका में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम, एलन मस्क बोले- ‘मैं मोदी का फैन’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय के दौरे पर अमेरिका पहुंच गए हैं। जहां जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी के विमान से उतरते ही अमेरिका के चीफ प्रोटोकॉल ऑफिसर रूफस गिफर्ड ने अमेरिकी सरकार की ओर से पीएम मोदी की आगवानी की। इस दौरान UN में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके साथ ही

पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा पर रवाना, बोलेः ‘शांति’ भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता

पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा पर रवाना, बोलेः ‘शांति’ भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अमेरिका की राजकीय यात्रा पर रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत और गहरे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर भारत की भूमिका की आलोचना से जुड़े एक सवाल पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत इस मामले में तटस्थ नहीं है बल्कि शांति के पक्ष

ममता को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, पंचायत चुनाव में केंद्रीय बल होंगे तैनात, राज्य चुनाव आयोग को लगाई फटकार

ममता को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, पंचायत चुनाव में केंद्रीय बल होंगे तैनात, राज्य चुनाव आयोग को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और राज्य चुनाव आयोग को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज करते हुए पंचायत चुनावों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेशों में दखल देने से इनकार किया है। बता दें कि हाईकोर्ट के केंद्रीय बलों की तैनाती के आदेश के खिलाफ बंगाल सरकार और राज्य चुनाव आयोग ने सुप्रीम

महाबैठक को लेकर नीतीश का तमिलनाडु दौरा रद्द, सियासी गलियारों में अटकलें तेज

महाबैठक को लेकर नीतीश का तमिलनाडु दौरा रद्द, सियासी गलियारों में अटकलें तेज

एकजुटता को लेकर विपक्षी दलों ने पटना में 23 जून को महाबैठक बुलाई है। इसको लेकर पटना में हलचल भी तेज हो गई है। इसी बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को मनाने लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चेन्नई जाने वाले थे लेकिन अचानक से उनका दौरा रद्द हो गया। आखिरी वक्त में नीतीश कुमार के तमिलनाडु न जाने के निर्णय से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही

विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा शुरू, मंगल आरती में शामिल हुए अमित शाह

विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा शुरू, मंगल आरती में शामिल हुए अमित शाह

अहमदाबाद शहर में भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। इस रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के रथ जमालपुर इलाके में स्थित 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर से 18 किलोमीटर की रथयात्रा के लिए निकले। अमित शाह ने जमालपुर इलाके में ‘रथ यात्रा’ से पहले जगन्नाथ मंदिर की ‘मंगल आरती’ में हिस्सा लिया।

मांझी ने लिया नीतीश सरकार से समर्थन वापस, दिल्ली जाकर अमित शाह से करेंगे मुलाकात

मांझी ने लिया नीतीश सरकार से समर्थन वापस, दिल्ली जाकर अमित शाह से करेंगे मुलाकात

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने महागठबंधन से बिहार में अपना समर्थन वापस ले लिया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की कार्यकारिणी की बैठक के बाद समर्थन वापसी का ऐलान किया है। इस बैठक में महागठबंधन से पार्टी का समर्थन वापस लेने पर सहमति बनी है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा कि जीतन राम मांझी और वह खुद आज दिल्ली जाएंगे और दिल्‍ली में एनडीए के नेताओं

गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार की घोषणा, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ा वाकयुद्ध

गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार की घोषणा, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ा वाकयुद्ध

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित प्रसिद्ध गीता प्रेस को वर्ष 2021 के लिए गांधी शांति पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। इस घोषणा के बाद बीजेपी और कांग्रेस में वाक युद्ध छिड़ गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की आलोचना की। तो वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि भारत की गौरवशाली प्राचीन सनातन संस्कृति और आधार ग्रंथों को अगर आज सुलभता से

मोदी के दौरे को लेकर अमेरिका में जबरदस्त उत्साह, भारतवंशियों ने कई शहरों में निकाला स्वागत मार्च

मोदी के दौरे को लेकर अमेरिका में जबरदस्त उत्साह, भारतवंशियों ने कई शहरों में निकाला स्वागत मार्च

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 21 से 24 जून को अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। मोदी की इस राजकीय यात्रा को लेकर अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों में जबरदस्त उत्साह है। उनकी यात्रा से पहले सैकड़ों भारतवंशी अमेरिका के 20 शहरों में प्रमुख स्थानों पर एकत्र हुए और उन्होंने पीएम मोदी के स्वागत में मार्च निकाला। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल

बिहार बीजेपी के लिए सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, सहयोगियों को नहीं मिलेगी मनमाफिक सीट

बिहार बीजेपी के लिए सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, सहयोगियों को नहीं मिलेगी मनमाफिक सीट

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों की 23 जून को बड़ी बैठक होने वाली है। इससे पहले बीजेपी अपनी रणनीति पुख्ता करने में जुट गई है। दिल्ली में केंद्रीय नेताओं के साथ बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई जिसमें एनडीए के सहयोगी दलों के लिए सीटों का फार्मूला तय किया गया है। खबर के मुताबिक बीजेपी अकेले 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं साथी दलों को 10

नरेंद्र मोदी को अमेरिका देगा 21 तोपों की सलामी, 4 दिन के दौरे पर US जाएंगे प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी को अमेरिका देगा 21 तोपों की सलामी, 4 दिन के दौरे पर US जाएंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका के राजकीय दौरे पर रहेंगे। पहली बार होगा जब मोदी को व्हाइट हाउस पहुंचने पर 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। व्हाइट हाउस में ही 22 जून को उनके सम्मान में स्टेट डिनर होगा। लेकिन उससे एक दिन पहले 21 जून को राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन मोदी के लिए खास डिनर रख रहे हैं। मोदी के अमेरिका

अमेरिकी राजदूत हुए अजीत डोभाल के फैन, NSA डोभाल को बताया अंतररार्ष्ट्रीय संपदा

अमेरिकी राजदूत हुए अजीत डोभाल के फैन, NSA डोभाल को बताया अंतररार्ष्ट्रीय संपदा

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक ग्रैसिटी भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के फैन हो गए हैं। यहां तक कि उन्होंने डोभाल को 'अंतरराष्ट्रीय संपत्ति' बता दिया। ग्रैसिटी ने डोभाल के बारे में कहा कि उत्तराखंड के एक गांव का लड़का अब सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय संपदा बन गया है। ग्रैसिटी ने डोभाल की तारीफ में ये बातें महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों यानि ICET की मीटिंग को