बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पांच से सात दिनों के लिए सख्त पाबंदियां लागू की जा सकती हैं। इसके संकेत सीएम नीतीश कुमार ने दिए हैं। सोमवार को 15 से 18 साल के किशोरों के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में सीएम ने कहा कि कोरोना के बढ़ते केसों के मद्देनजर सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है।
