रामपुर: आजम खान के खिलाफ BJP नेता ने CBI निदेशक को लिखा पत्र, मांग- रामपुर के घोटालों की भी करें जांच।
लखनऊ: 1 दिसंबर तक लागू रहेगी धारा-144, किसी भी आयोजन के लिए लेनी होगी अनुमति। लखनभ: संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, सीएम योगी के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री (केशव प्रसाद और दिनेश शर्मा) भी शामिल हुए।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 2 हजार 318 नए मामले सामने आए, प्रदेश में 24 हजार 876 कोरोना के एक्टिव मामले हैं, इनमें लखनऊ में 325, मेरठ में 242, गौतमबुद्धनगर में 223 और गाजियाबाद में 179 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं।
लखनऊ: हाथरस मामले की हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान CBI ने पेश की तफ्तीश की स्टेटस रिपोर्ट, डीएम मामले में सरकार ने जवाब दाखिल किया, डीएम को हटाने और न हटाने पर हाईकोर्ट ने किया सवाल।
लखनऊ: यूपी में वायु प्रदूषण का मसला पहुंचा हाईकोर्ट, लखनऊ बेंचे ने सरकार और प्रदूषण बोर्ड से मांगा जवाब।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश को 16 नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट्स का तोहफा देंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी जुड़ेंगे।
दिल्ली: नए श्रम कानूनों के खिलाफ आज मजदूर संगठनों का हड़ताल, दिल्ली समेत देश भर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम।
आगरा: किसान मोर्चे में शामिल होने दिल्ली जा रहीं मध्यप्रदेश की सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को आगरा में रोका गया, ग्वालियर हाइवे पर लगा भीषण जाम, सड़क पर ही धरने पर बैठे लोग।
लखनऊ: सीएम योगी का आदेश- यूपी में शादी के लिए नहीं लेनी होगी अनुमति, कोरोना गाइडलाइन के नाम पर परेशान नहीं करेगी पुलिस।
दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5 हजार 246 नए मामले सामने आए, दिल्ली में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5 लाख 45 हजार 787, वहीं 99 और मरीजो की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हजार 720 हुई।