संभल : बढ़ते स्माग और लगातार खराब हो रही हवा के बावजूद जहां पराली जलाने पर रोक है। तो वहीं संभल में मोबिल आयल ग्रीस से सने क्विंटलों कपड़ों और कूड़े में किसी ने आग लगा दी।
धधकती आग की तस्वीरें संभल के बबराला कस्बे से सामने आई हैं। जहां चंदौसी रोड स्थित एक प्रलाप में पड़े कूड़े में किसी ने आग लगा दी।
कूड़े के साथ ज्वलनशील मोबिल और ग्रीस से सने कपड़ों ने आग पकड़ी तो ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आबादी के बीच धू धू कर जल रही आग से जहां खतरा भी पैदा हो गया।
वहीं कूड़े में आग गैरकानूनी भी है, अलबत्ता पड़ोस के मेडिकल स्टोर संचालक देवेंद्र यादव ने बताया कि किसी ने कूड़े में आग लगा दी है।