कोरोना वायरस का इस वक्त खौफ तो हर तरफ ही देखने को मिल रहा है, लेकिन अब कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी भी इस वायरस से पीड़ित पाई गई हैं। कनाडा मीडिया के अनुसार, पीएम की पत्नी का कुछ दिन पहले सैंपल जांच के लिए भेजा गया था और अब यह पॉजिटिव आया है।
गुरुवार को सोफी ट्रूडो में फ्लू के लक्षण दिखने के बाद उनका सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजा गया था। खबरों की माने तो, गुरुवार को ब्रिटेन से एक कार्यक्रम से वो लौटी थीं, जिसके बाद उनमें फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दिए थे। उन्होंने अपने डॉक्टरों से बुखार की शिकायत की, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की और टेस्ट के लिए सैंपल लिए थे।
बताते चलें कि, पत्नी सोफी में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद ही पीएम उनसे अलग रह रहे थे। वहीं, पीएम ट्रूडो के कार्यालय से एक बयान जारी कर कहा गया है कि, पीएम का स्वास्थ अच्छा है। बयान में कहा गया है कि, वो कामकाज जारी रखेंगे और शुक्रवार को देशवासियों को संबोधित करेंगे। बयान में यह भी कहा गया है कि पीएम ठीक हैं, उनमे कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं देखे गए हैं।