1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. एमपी में कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर का बड़ा बयान : कहा, मदरसों में पैदा होते हैं आतंकी

एमपी में कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर का बड़ा बयान : कहा, मदरसों में पैदा होते हैं आतंकी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एमपी में कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर का बड़ा बयान : कहा, मदरसों में पैदा होते हैं आतंकी

एमपी में जल्द ही 28 सीट पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले है और इसके लिए सभी पार्टियां जोर शोर में चुनाव प्रसार में लगी हुई है। इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार में पर्यटन और संस्कृति विभाग की मंत्री उषा ठाकुर ने मदरसों के लेकर विवादित बयान दे दिया है।

उन्होंने कहा, कि मदरसों दिया जाने वाली सरकारी ग्रांट को बंद किया जाना चाहिए, क्योंकि सभी आंतकी मदरसों से ही निकले हैं। उन्होंने आगे कहा, मदरसों को शासकीय सहायता बंद होनी चाहिए, वक्फ बोर्ड अपने आप में खुद एक सक्षम संस्था है।

अगर कोई पर्सनल तौर पर कोई मदद करना चाहता है तो हमारा संविधान उसकी इजाजत देता है, लेकिन हम खून पसीने की गाढ़ी कमाई को जाया नहीं होने देंगे. हम उस पैसे का इस्तेमाल विकास के काम में लगाएंगे।

भाजपा नेता ने कहा, असम में मदरसे बंद करने का फैसला करके दिखा दिया गया है। राष्ट्रवाद में बाधा डालने वाली सारी चीजें राष्ट्रहित में बंद होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी वर्ग के लोग निजी खर्च पर कोई संस्थान चलाकर विद्यार्थियों को धार्मिक संस्कार देना चाहते हैं, तो देश का संविधान उन्हें इसकी छूट देता है। लेकिन मदरसों को सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता बंद होनी चाहिए।

मंत्री उषा ने मदरसों पर इल्ज़ाम लगाते हुए कहा, मदरसों में जिस तरह की शिक्षा दी जाती है उस हिसाब लगता है कि यहां से आतंकवादी ही बाहर निकलते हैं, तो क्यों न देश विरोधी गतिविधियां जो मदरसो में की जा रही हैं, उन्हें बंद किया जाए और जनता के खून पसीने की गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल विकास के कामों किया जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...