मध्यप्रदेश के दतिया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवागंतुकों का गमछा और माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा और उपाध्यक्ष गिन्नी राजा ने कहा कि भाजपा की नीतियां और संगठन ही समाज के समग्र विकास की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
वहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राजन राजा ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों और डॉ. नरोत्तम मिश्रा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा संगठन को और मजबूत किया जाएगा। चार्ली राजा ने भी अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को मजबूत करना जरूरी है और सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को आगे बढ़ाएंगे।
भाजपा में शामिल होने वालों में मांधाता सिंह परमार, शीशूपाल सिंह ओरिना, शिवाजी राजा परमार, राजन राजा, बंधु राजा, जिगना, दौलत सिंह परमार, शिवपाल सिंह, बब्बू राजा, सूर्य प्रताप सिंह, चार्ली राजा, मोहन सिंह पाल, राजेश पाल, धर्मेंद्र पाल, दीपू राजा, राज राजा, आदित्य राजा, शैलेंद्र परमार, गौरव राजा, अभिराज सिंह परमार, अंशु यादव, प्रदीप पाल, भैयन केवट, पातीराम अहिरवार, प्रशांत पाल, कोमल पाल, नीरज पाल, विजय पाल, मोहर सिंह राजपूत, छोटू पाल सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस मौके पर जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी, मंडल अध्यक्ष हरिराम बघेल, पुनीत टीलवानी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।