1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएएः प्रियंका गांधी का सीएम योगी पर हमला, कहा खुद को संविधान से ऊपर समझती है योगी सरकार

सीएएः प्रियंका गांधी का सीएम योगी पर हमला, कहा खुद को संविधान से ऊपर समझती है योगी सरकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएएः प्रियंका गांधी का सीएम योगी पर हमला, कहा खुद को संविधान से ऊपर समझती है योगी सरकार

राजधानी लखनऊ में प्रमुख चैराहों पर उपद्रवियों से वसूली के पोस्टर व उनकी तस्वीर लगाए जाने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, यूपी की भाजपा सरकार का रवैया ऐसा है कि सरकार के मुखिया और उनके नक्शे कदम पर चलने वाले अधिकारी खुद को बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से ऊपर समझने लगे हैं। उच्च न्यायालय ने सरकार को बताया है कि आप संविधान से ऊपर नहीं हो। आपकी जवाबदेही तय होगी।

बताते चले कि लखनऊ 19 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक प्रर्दशन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपियों के पोस्टर सड़क किनारे लगाए जाने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट नेे इसे निजता के अधिकार का उल्लंघन करने वाला बताया है।

इस मामले में मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने लखनऊ के जिलाधिकारी और डिवीजनल पुलिस कमिश्नर को तलब कर जबाब मांगा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...