1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी की सात सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 3 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

यूपी की सात सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 3 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी की सात सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 3 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

यूपी की सात सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 3 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

चुनाव आयोग ने आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई!इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा हो चुकी है! चुनाव आयोग ने मंगलवार को बताया उत्तर प्रदेश, सहित विभिन्न राज्यों की 54 विधानसभा सीटों के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे!

बता दें कि कुछ दिनों पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने स्पष्ट किया था कि 29 सितंबर की शाम को जिन राज्यों में उपचुनाव होने हैं, उनकी तारीखें बता दी जाएंगी!

उत्तर प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, इनमें 6 भाजपा के पास जबकि 2 सपा के पास थीं. 5 सीटें मौजूदा विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं. इसमें 4 भाजपा के जबकि एक सपा के विधायक थे!

वहीं 2 सीटें विधायकों की सदस्यता खत्म होने के कारण खाली हुई हैं. इनमें भाजपा और सपा की एक-एक सीट है!

इसके अलावा टूण्डला की सीट से विधायक एसपी बघेल 2019 में सांसद बन गए, जिसके बाद ये सीट खाली हुई है! 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इन 8 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के नतीजे काफी मायने रखेंगे!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...