1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. परमेश्वर की कृपा से पिताजी यानी आपके हमारे प्यारे नेताजी स्वस्थ-अपर्णा यादव

परमेश्वर की कृपा से पिताजी यानी आपके हमारे प्यारे नेताजी स्वस्थ-अपर्णा यादव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
परमेश्वर की कृपा से पिताजी यानी आपके हमारे प्यारे नेताजी स्वस्थ-अपर्णा यादव

औरैया के दिग्गज  समाजवादी नेता पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव ककोर के कढोरे का पुरवा में निधन हो गया।

वह 92 साल के थे। उन्हें सपा संगरक्षक मुलायम सिंह यादव का बहुत खास माना जाता था। औरया में पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव के निधन की बात सुन कर लोग सकते में आ गए।

समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। वह तीन बार स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य व इससे पूर्व दो बार औरैया के विकासखंड भाग्य नगर के ब्लाक प्रमुख भी रहे।

हर कोई सपा संगरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी लेने लगा। इस बीच उनकी छोटी बहु अपर्णा यादव ने ट्विटर पोस्ट कर लिखा है-

मुलायम सिंह यादव जी परमेश्वर की कृपा से पिताजी यानी आपके हमारे प्यारे नेताजी स्वस्थ है। मूल रूप से कस्बा ककोर के पास स्थित कढोरे का पुरवा गांव के रहने वाले मुलायम सिंह यादव पूर्व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद नजदीकी रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...