1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. “लेकिन जब स्कूटी ने नन्दीग्राम में गिरना तय किया है तो हम क्या करें” पीएम मोदी के बयान पर TMC का आरोप

“लेकिन जब स्कूटी ने नन्दीग्राम में गिरना तय किया है तो हम क्या करें” पीएम मोदी के बयान पर TMC का आरोप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
“लेकिन जब स्कूटी ने नन्दीग्राम में गिरना तय किया है तो हम क्या करें” पीएम मोदी के बयान पर TMC का आरोप

रिपोर्ट: सत्य़म दुबे
कोलकाता: बंगाल विधानसभा चुनाव की रणभेरी बच चुकी है। पार्टियां अपनी-अपनी जोर आजमाइश में लग गई हैं। इस चुनाव में सबसे ज्यादा आक्रामक भारतीय जनता पार्टी ही दिख रही है। पार्टी के उच्च स्तरीय नेता चुनाव प्रचार में लग गये हैं। इसी बीच बुधवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने विधानसभा सीट नंदीग्राम से नामांकरन पत्र दाखिल कर, चुनाव प्रचार में लग गई, शाम को प्रचार के दौरान उनको कथित तौर पर धक्का दिए जाने के कारण गिर गई।
ममता के गिरने की राजनीति तो इस कदर बढ़ गई है, TMC ने पीएम मोदी की रैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इतना ही नहीं टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करके इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। इस दौरान टीएमसी ने पीएम मोदी के भाषण की भी शिकायत की है।


TMC ने नंदीग्राम में हुई घटना का भी जिक्र किया है। जिसमें उन्होने दिलीप घोष और सौमित्र खान के सोशल मीडिया पोस्ट के साथ सात मार्च को ब्रिगेड रैली में पीएम मोदी के बयान का भी ज़िक्र किया गया है। टीएमसी सांसद सौकत रॉय ने कहा कि “टीएमसी की एक टीम ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। हमने कहा कि ममता बनर्जी पर जो हमला हुआ, जिसमें उनको चोट लगी इसके साथ किसी घटना का लिंक है। ममता जी पर हमला हुआ, तब पुलिस का कोई एसपी वहां नहीं था। हमने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। चुनाव आयोग ने कहा है कि हम इसे देखेंगे।”
पीएम मोदी सात मार्च को रैली में कहा था कि “लेकिन जब स्कूटी ने नन्दीग्राम में गिरना तय किया है तो हम क्या करें” जिसके बाद टीएमसी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री को कार से चोट नहीं लगी है, बल्कि यह ममता बनर्जी को नुकसान पहुंचाने की सुनियोजित साजिश है। यह एक दुर्घटना नहीं है बल्कि उचित योजना के साथ किया गया हमला है।
ममता को लगे चोट पर टीएमसी पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहरा रही है। जबकि दूसरी तरफ बंगाल सरकार ने इस घटना पर चुनाव आयोग के आदेश के बाद शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि जहां पर घठना हुई वहां कोई स्पष्ट फुटेज उपलब्ध नहीं है। सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट में “चार-पांच लोगों” के हमले का जिक्र नहीं किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...