1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. खूनी संघर्ष में दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला की मौत, कई घायल

खूनी संघर्ष में दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला की मौत, कई घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
खूनी संघर्ष में दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला की मौत, कई घायल

रिपोर्ट : राशिद खान / मोहम्मद आबिद
मेरठ : प्रदेश में लगातार अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं और अपराधी खुलेआम वारदता को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं और पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।
मेरठ के थाना सरधना में उस समय हड़कंप मच गया जब दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हथियारों से फायरिंग कर दी जिसमें एक महिला की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दबंग अभी तक फरार है।

मामला मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र की ईकड़ी गांव का है जहां रविदास जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकालने के लिए एक मीटिंग का आयोजन किया गया था लेकिन परिवार में आपसी मतभेद की वजह से विवाद हो गया जिसके बाद मामला बढ़ गया और दबंग युवकों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान इलाके में चीख पुकार मच गई।

 

घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं लग सका है, घटना को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति भी गुस्सा नजर आ रहा है जिसके मद्देनजर इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...