1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आपसी विवाद में चली गोलियां,एक की मौत

आपसी विवाद में चली गोलियां,एक की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के मलहिया क्षेत्र में दो लोगों के आपसी विवाद में गोली चल गई. गोली की आवाज से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी. वहीं इस गोलीबारी में 2 लोगों के घायल हो गए बताया जा रहा है कि रोशन द्विवेदी और गोरख यादव में आपसी विवाद बढ़ जाने के कारण रोशन ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोरख के ऊपर गोली चला दी और गोली लगने से गोरख घायल हो गया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान गोरख यादव की मौत हो गई. वहीं घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर गिया है.जिससे फिर कोई अप्रिय घटना ना घटित हो.2208 AV BARANASI VIVAD

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...