कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गाँधी पीएम मोदी और उनकी सरकार पर किसी न किसी बात को लेकर हमलावर रहते है। इससे पहले राहुल गाँधी ने कोरोना, कोरोना वैक्सीन, महगाई, चीन इन सभी मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया था। और अब राहुल गाँधी ने बजट को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। राहुल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि बजट में कुछ उद्योगपतियों का ही ध्यान रखा गया है और सैनिकों की पेंशन तक में कटौती की गई है।
उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि बजट में सैनिकों की पेंशन में कटौती। ना जवान ना किसान, मोदी सरकार के लिए, 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान!
बजट में सैनिकों की पेंशन में कटौती।
ना जवान ना किसान
मोदी सरकार के लिए
3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान!— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 8, 2021
आप को बता दे कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को 2021-22 का आम बजट पेश कर दिया है। इस बाद ही राहुल गांधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया और इस बजट को सिर्फ एक प्रतिशत आबादी का बजट बताया। और कहा था कि जनता के हाथ में पैसे देने की जरूरत है।
Cowardice runs very deep in GOI. pic.twitter.com/d1Y17FpPcK
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 7, 2021
राहुल गाँधी ने इससे पहले अपने ट्वीट में में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था भारत में कायरवाद बहुत गहरा है। आप को बता दे कि राहुल गाँधी ने अपने ट्वीट में टेबल शेयर कि जिसमें ये बताया कि देश के प्रधानमंत्री ने किन शब्दों का कितने बार इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस वर्ष अपने केंद्रीय बजट भाषण में इन शब्दों का कितनी बार उपयोग किया है। उन्होंने इस साल के अपने बजट भाषण में, केंद्रीय वित्त मंत्री ने “प्रधानमंत्री” शब्द का छह बार और “कॉर्पोरेट्स / कंपनियों” शब्द का 17 बार इस्तेमाल किया, लेकिन एक बार भी “रक्षा” और “चीन” का उल्लेख नहीं किया।