1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधा

बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधा

बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधा

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में भी अपराध और दलितों-महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है।

मायावती ने कहा, यू.पी. की तरह राजस्थान प्रदेश में भी कांग्रेसी राज में वहां हर प्रकार के अपराध व उनमें खासकर निर्दोषों की हत्या, दलित एवं महिलाओं का उत्पीड़न आदि चरम सीमा पर है।

अर्थात यहां भी कानून का नहीं बल्कि जंगलराज चल रहा हैं।अति- शर्मनाक व अति-चिन्ताजनक।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हाल ही में दलित महिला की कथित गैंगरेप के बाद मौत ने प्रदेश सरकार पर कई सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद कई पार्टियों के नेताओं ने हाथरस जाकर पीड़िता के परिवार से मुलाकात की थी।

इन मुलाकातों पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस नेता अपनी सरकार पर खामोश हैं।

उन्होंने कहा, यहां कांग्रेसी नेता अपनी सरकार पर शिकंजा कसने की बजाए खामोश हैं. इससे यह लगता है कि यू.पी. में अभी तक जिन भी पीड़ितों से ये मिले हैं तो यह केवल इनकी वोट की राजनीति है व कुछ भी नहीं। जनता ऐसी ड्रामेबाजियों से सर्तक रहे, बी.एस.पी. की यह सलाह।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...