1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बसपा प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी ने देवरिया विधानसभा 337 से दाखिल किया नामांकन

बसपा प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी ने देवरिया विधानसभा 337 से दाखिल किया नामांकन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बसपा प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी ने देवरिया विधानसभा 337 से दाखिल किया नामांकन

प्रदेश में 7 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में जहाँ एक ओर कांग्रेस व बसपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

वहीं भाजपा व सपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इसी क्रम में आज बसपा प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी ने पार्टी कार्यालय से अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुँच उप जिलाधिकारी कार्यालय में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के सामने कई सेट में अपना नामांकन दाखिल किया।

प्रदेश की अन्य विधानसभा सीटों के साथ देवरिया विधायक जन्मेजय सिंह के निधन के बाद खाली हुई सीट पर हो रहे विधानसभा उप चुनाव में बसपा प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।

इसके पूर्व बसपा कार्यालय पर आयोजित सभा को बसपा प्रत्याशी ने उपस्थित जन समूह से अपने पक्ष में देवरिया के समुचित विकास के लिए मतदान करने की अपील की।

पूर्व सांसद व बसपा नेता बालेश्वर यादव ने नामांकन दाखिले को लेकर आयोजित सभा के दौरान कहा कि बसपा की मुखिया ने लगातार दूसरी बार अभय नाथ त्रिपाठी को देवरिया उप चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया है।

आज अभय नाथ त्रिपाठी अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमारी लड़ाई किसी से नहीं है। हम विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में हैं और हमारी जीत सुनिश्चित है। बाहरी प्रत्याशियों के नाम पर उन्होंने बताया कि देवरिया में आयातित प्रत्याशियों की अब खैर नहीं है। उनको जनता इस चुनाव में बाहर का रास्ता दिखाएगी।

बसपा प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी ने नामांकन दाख़िल करने के बाद बताया कि बहन मायावती जी द्वारा मुझे टिकट दिया गया है, वहीं विकास के मुद्दे पर मैं दूसरी बार चुनावी मैदान में हूँ। इस बार की लड़ाई आरपार की होगी।

 

 

किसानों व आम जनता के बुनियादी मुद्दों को लेकर हम चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं देवरिया में बाहरी प्रत्याशियों के चुनावी मैदान में कूदने का जो चलन आया है उनकी इस बार दाल गलने वाली नहीं है। जबकि भाजपा व सपा हमारे सामने प्रत्याशी खड़े करने की हिमाकत नहीं कर पा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...