1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. कोरोना का नया एपिसेंटर बना ब्राज़ील : अब तक 31 हज़ार मौतें

कोरोना का नया एपिसेंटर बना ब्राज़ील : अब तक 31 हज़ार मौतें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना का नया एपिसेंटर बना ब्राज़ील : अब तक 31 हज़ार मौतें

कोरोना का कहर दुनिया और जमकर टूट रहा है। अमेरिका के बाद अगर कही हालात बिगड़े है तो वो ब्राज़ील है।

21 करोड़ की आबादी वाले ब्राज़ील में सब कुछ हाथों से निकलता जा रहा है। वहां कोरोना के मरीजों की संख्या 5लाख को पार कर गयी है और 31 हज़ार लोग जान से हाथ धो बैठे है।

बीते 24 घंटे में इस देश में 1262 लोग मरे और 28 हज़ार मामले सामने आये है।

साओ पाउलो जो की इस देश का एक अहम राज्य है वहां कोरोना के कुल 1 लाख 20 हज़ार मामले हो चुके है और 8000 लोग मर गए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...