1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बॉलीवुड की मस्तानी ने सोशल मीडिया से अपने पोस्ट किए डिलीट, जानिए वजह

बॉलीवुड की मस्तानी ने सोशल मीडिया से अपने पोस्ट किए डिलीट, जानिए वजह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बॉलीवुड की मस्तानी ने सोशल मीडिया से अपने पोस्ट किए डिलीट, जानिए वजह

बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ यानी दीपिका पादुकोण के सोशल मीडिया के अकाउंट्स क्या हैक हो गए हैं? आप सोच रहे होंगे नए साल के पहले दिन भला ये कैसे सवाल हैं।

नए साल 2021 की शुरुआत से पहले दीपिका पादुकोण के सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट गायब हो गए हैं। अब ये सवाल लाजीमी है कि उन्होंने ये पोस्ट खुद डिलीट किए हैं या उनका अकाउंट हैक हो गया है।

दीपिका की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है, ऐसे में अब उनके चाहने वालों के लिए ये एक चिंता का विषय है।

दीपिका पादुकोण को इंस्टाग्राम पर 52 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वहीं ट्विटर और फेसबुक पर भी उनके काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

ऐसे में न्यू ईयर से पहले एक झटके में उनके अकाउंट से सारी पोस्ट का इस तरह गायब हो जाना कई सवाल खड़े करता है। जैसे ही ‘जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट्स से पोस्ट डिलीट हुए, उनके फैंस को आश्चर्य होने कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...