1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. घर में पड़ा मिला कोरोना पॉजीटिव बुजुर्ग महिला का शव, कुत्तों ने नोच-नोचकर…

घर में पड़ा मिला कोरोना पॉजीटिव बुजुर्ग महिला का शव, कुत्तों ने नोच-नोचकर…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
घर में पड़ा मिला कोरोना पॉजीटिव बुजुर्ग महिला का शव, कुत्तों ने नोच-नोचकर…

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश : कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोगों की दर्दनाक मौतों की खबर आ रही है। इसी बीच ऐसा एक मामला सामने आया है। जहाँ घर में कोरोना पॉजीटिव बुजुर्ग महिला का शव पड़ा हुआ था। कुत्तों शव को नोच-नोचकर क्षत-विक्षत कर दिया। 

दरअसल, लखनऊ के थाना मड़ियांव क्षेत्र के भरत नगर में सविता नाम की बुजुर्ग विधवा महिला अकेले अपने घर में रहती थी। बुजुर्ग महिला ने गांव के तीन लोगों को किराए पर घर का एक कमरा दे रखा था। हालांकि, पंचायत चुनाव में किरायेदार अपने गांव चले गए और महिला घर में अकेली रह गई। महिला कोरोना संक्रमित थी और तीन दिन पहले ही उनकी मौत हो गयी थी। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पड़ोसियों को महिला के घर से बदबू आने लगी। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बदबू आने के बाद उनके घर के अंदर जाकर देखा कि वो मृत पड़ी हैं और उनके आसपास जानवर थे। उनका एक हाथ भी जानवरों ने खा लिया था। यह देखकर हम सब डर गए। कुछ दिन पहले वो बता रही थीं कि उन्हें काफी तेज बुखार है। 

समाजसेवी इमदाद ने मामले को लेकर बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि कोविड संक्रमित बुजुर्ग महिला की अपने घर पर मौत हो गई है, जो घर पर अकेले रहती थी। महिला की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी, जो पूरी तरीके से क्षत-विक्षत हो गई थी और उसका हाथ कुत्तों ने खा रखा था। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस न मिलने की वजह से महिला का शव एक प्राइवेट गाड़ी में डालकर ले जाना पड़ा।

 

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस महिला के परिजनों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि तीन वर्ष पहले उनके पति की मौत हो गई थी, तब से वो अकेले रह रही थी। 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...