1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. VIDEO: मीटिंग के दौरान पानी समझकर BMC कमिश्नर पी गए सैनिटाइजर, फिर हुआ ऐसा…

VIDEO: मीटिंग के दौरान पानी समझकर BMC कमिश्नर पी गए सैनिटाइजर, फिर हुआ ऐसा…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
VIDEO: मीटिंग के दौरान पानी समझकर BMC कमिश्नर पी गए सैनिटाइजर, फिर हुआ ऐसा…

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

मुंबई: बृह्नमुंबई नगरपालिका (BMC) में बुधवार को एक ऐसा वाक्या हुआ कि जिसको जानकर हर कोई सोच में पड़ गया गया है। दरअसल, हुआ यूं कि बीएमसी के जॉइंट म्युनिसिपल कमिश्नर रमेश पवार ने पानी की जगह गलती से हैंड सैनिटाइजर पी लिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि ज्वाइंट कमिश्नर रमेश पवार BMC का एजुकेशन बजट पेश कर रहे थे। जहां उनके सामने टेबल पर कई बोतले रखी हुई थीं। जब उनको प्यास लगी तो उन्होंने गलती से सैनिटाइजर को पानी समझकर पी लिया। जैसे ही उनको लगा कि यह पानी नहीं तो उन्होंने फौरन पानी से अपना मुंह धोया।

विडियो वायरल होने के बाद BMC अधिकारी ने बताया कि “मैंने सोचा कि मुझे अपना भाषण शुरू करने से पहले पानी पीना चाहिए। इसलिए मैंने बोतल उठाई और पीने लगा। वहां जैसे ही मैंने इसे पीया, मुझे गलती का एहसास हुआ की यह पानी नहीं कुछ और हैं”।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में इससे पहले भी पोलियो ड्रॉप पिलाने वाली टीम ने 12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह हैंड सैनिटाइजर पिला दिया था। जिसके बाद बच्चों मे उल्टी और बेचैनी जैसी शिकायत देखने को मिली थी। सभी बच्चों को वसंतराव नाइक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...