पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गुरुवार को एक प्लास्टिक फैक्ट्री में विस्फोट होने से 4 मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11 बजे सुजापुर इलाके में स्थित फैक्ट्री में धमाका हुआ। धमाके की असली वजह अभी पता नहीं चल सकी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘फैक्ट्री में काम करने वाले 4 मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने ने आगे कहा स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।
जानकारी मिलते ही दमकल की गाडी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग बुझाने और मलबे में से जिंदा लोगों को बचाने में जुटे हैं । पुलिस अधिकारी ने बताया की जांच जारी है। विस्फोट का कारन अभी पता नहीं चल पाया है।
पश्चिम बंगाल के गृह सचिव अलप्पन बंदोपाध्याय ने बताया, ‘मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये का मुआवजा जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की राहत राशि दी जाएगी। शहरी विकास मंत्री घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।’
इस ही के साथ आप को बता दे कि पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,668 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,885 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक 54 और मरीजों की मौत होने से प्रदेश में संक्रमण से मृतकों की संख्या 7,820 हो गई है। इस बीच 4,429 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 4,07,769 हो गई है।