भाजपा की नई टीम तैयार, भाजपा ने पहली बार 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा हो गई है. पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इसका ऐलान किया है!
इस बार बीजेपी की नई टीम में सभी राज्यों से युवाओं और महिलाओं को मौका दिया गया है! जेपी नड्डा के अध्यक्ष बनने के बाद ये पहला बड़ा बदलाव है! जेपी नड्डा की इस टीम में पहली बार कई बदलाव किए गए हैं!
भाजपा ने पहली बार 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए हैं। नई टीम में हर राज्य को बराबर की भागीदारी दी गई है । हिलाओं और युवाओं को तरजीह दी गई है। तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया है. बीजेपी ने राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, पी मुरलीधर राव, अनिल जैन और सूरज पांडे की जगह नए चेहरों को मौका दिया है। आठ नए राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं।
उत्तर प्रदेश से कई चेहरों को शामिल किया गया है। राज्यसभा सांसद अरुण सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर फिर जगह मिली है। जेपी नड्डा ने अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बड़ा बदलाव किया है।
जे पी नड्डा की टीम में यूपी से कुल 12 लोगों को जगह मिली है। 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए नई टीम में कई खास चेहरों को जगह मिली है।
धौरहरा से लोकसभा सांसद रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अमित शाह की टीम का हिस्सा रहे राज्यसभा सांसद अरुण सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वह शाह की टीम के खास चेहरों में रहे।
उन्हें उड़ीसा का प्रभारी भी बनाया गया था। सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश को सह संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर और बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश अग्रवाल को दी गयी है तो आईटी सेल व सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी की जिम्मेदारी एक बार फिर अमित मालवीय के कंधे पर डाली गयी है।
किसान मोर्चा की जिम्मेदारी भी यूपी का मिली है। फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। यह जिम्मेदारी पहले वीरेन्द्र सिंह मस्त के पास थी।
उत्तर प्रदेश से डाॅ. सुधांशु त्रिवेदी, सैय्यद जफ इस्लाम और गौरव भाटिया को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। सबसे ज्यादा तीन राष्ट्रीय प्रवक्ता भी यूपी से ही बनाए गए हैं।