1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बंगाल विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान होते ही, BJP के चुनावी रथों पर हमला

बंगाल विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान होते ही, BJP के चुनावी रथों पर हमला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बंगाल विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान होते ही, BJP के चुनावी रथों पर हमला

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: शुक्रवार को बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर भी सवाल खडा कर दिया। आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने बंगाल विधानसभा चुनाव को आठ चरणों में संपन्न कराने का एलान किय़ा। जिसके राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है।

सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें संदेह है कि तारीखों की घोषणा भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के बेहतर प्रबंधन के लिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सुझावों के अनुसार की गई है। ममता बनर्जी ने कालीघाट स्थित अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को राज्य को ‘‘भगवा खेमे की आंखों से’’ नहीं देखना चाहिए। उन्होने इस दौरान भाजपा पर भी जमकर हमला बोला है।

एक तरफ विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान किया गया, तो वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार रात को ही टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी ऑफिस में तोड़फोड़ की और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया है। आपको बता दें कि बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि “आज ही चुनाव आयोग ने बंगाल चुनाव तिथि की घोषणा की और तृणमूल कांग्रेस के गुंडो ने बिना डर के रात 11 बजे भाजपा के काड़पारा (कोलकाता) गोडाउन्न में घुसकर LED गाड़ियाँ फोड़ी और LED भी खोलकर ले गए। शायद गुंडो ने चुनाव आयोग को चुनौती दी है।“

चुनाव आयोग ने एलान किय़ा कि पहला चरण 27 मार्च को पांच जिलो के 30 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर, तीसरा चरण 31 विधानसभा सीटों पर 1 अप्रैल को संपन्न होगा।

जबकि चौथे चरण के तहत पांच जिलों की 44 सीटों पर, पांचवें चरण के तहत छह जिलों की 45 सीटों पर,  छठे चरण के तहत चार जिलों की 43 सीटों पर, सांतवा पांच जिलों की 36 सीटों पर 26 अप्रैल, आठवें और अंतिम चरण में चार जिलों की 35 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। वही मतगणना की बात करें तो 2 मई को मतगणना की जायेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...