रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी अपने एजेंडे से वंशवाद को दूर रखती है। इतनी ही नहीं BJP कई विपक्षीय पार्टियों पर वंशवाद का आरोप लगाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि BJP भी वंशवाद को लेकर संकट में आ गई है। पीएम मोदी ने विपक्षीय पार्टियों पर वंशवाद का सबसे ज्यादा आरोप लगाया है। इसी बीच पीएम मोदी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

आपको बता दें कि पीएम मोदी की भतीजी सोनल मोदी ने भी राजनीति में एंट्री करने का विचार बना लिया है। सोनल मोदी ने निकाय चुनाव लड़ने के लिए BJP से टिकट मांगा है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी गुजरात के अध्यक्ष ने पार्टी के किसी भी नेता के रिश्तेदेर को टिकट नहीं देने की बात कह चुके हैं। पीएम मोदी के भतीजी का भाजपा से टिकट मांगने के बाद बीजेपी धर्मसंकट में पड़ गई है।

आईये जानते हैं सोनल मोदी के बारे में…

सोनल मोदी पीएम मोदी के बड़े भाई प्रहलाद मोदी की बेटी हैं। उन्होने अहमदाबाद नगर निगम में बोडकदेव वार्ड से पार्टी का टिकट मांगा है। आपको बता दें कि 21 फरवरी को गुजरात में नगर निकाय का चुनाव होने वाला है। इससे पहले गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने घोषणा की थी कि किसी भी पार्टी नेता के रिश्तेदार को स्थानीय निकाय चुनावों में टिकट नहीं दिया जाएगा। अब पीएम मोदी की भीतीजे ने जब टिकट मांगा है तो प्रदेश बीजेपी के दिग्गज नेता धर्म संकट में आ गए हैं।
वहीं दूसरी ओर सोनल मोदी के पिता प्रहलाद मोदी यूपी में योगी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गये हैं। आपको बता दें कि उनके धरने पर बैठने का कारण यूपी पुलिस ने उनके कुछ समर्थकों को हिरासत में ले लिया है। सोनल मोदी की उम्र 40 वर्ष है।
सोनल अहमदाबाद के जोधपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी महिला हैं। उनका पूरा परिवार बीजेपी में है, और वह खुद भी बीजेपी की सक्रीय कार्यकर्त्ता हैं। ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित बोडकदेव वार्ड से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह जनता की सेवा करने के लिए बीजेपी से टिकट चाहती हैं।