1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पश्चिम बंगाल में बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पश्चिम बंगाल में बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबादा जिले के कांडी इलाके में भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर बुधवार को हमला हुआ। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जिला भाजपा नेताओं ने दावा किया कि घोष पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने ब्रह्मपुर जा रहे थे, तभी ‘ तृणमूल कांग्रेस के बदमाशों ’ ने उनके काफिले पर पथराव किया। मिली जानकारी के अनुसार हमले में घोष को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है, लेकिन उनके काफिले में शामिल कार का आगे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

पार्टी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों से इनकार किया है। इस मामले पर दिलीप घोष ने भी ट्वीट कर जानकारी दी उन्होंने अपने ट्वीट लिखा- ‘आज मुर्शिदाबाद के कांडी में (3.45 PM) और पुरंदरपुर (5.32 PM) पर, तृणमूल के गुंडों ने काले झंडे दिखाए और मेरी कार पर लाठी और ईंटों से हमला किया। टीएमसी, राजनीतिक आतंकवाद को अपनी आखिरी कोशिश के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।’

घोष के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि उनके काफिले पर भी मुर्शिदाबाद में हमला हुआ था। उन्होंने लिखा- ‘उसी मुर्शिदाबाद में जहां मेरी गाड़ी को कुछ विशेष वर्ग के असामाजिक लोगों ने घेर लिया था। वहीं आज बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष की गाड़ी पर भी पथराव हुआ। आश्चर्य की बात ये है कि उनकी गाड़ी के पीछे ज़िले के SP की गाड़ी थी।’

बीजेपी नेता गौरी शंकर घोष ने इस हमले पर कहा ‘दिलीप घोष के काफिले पर आज टीएमसी के लोगों ने हमला किया। बीजेपी राज्य में लोकप्रियता हासिल कर रही है जिसके चलते हमले किए जा रहे हैं।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...