1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बीजेपी संसद गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया दान

बीजेपी संसद गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया दान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बीजेपी संसद गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया दान

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए धन संचय अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस दान अभियान को लेकर चाहे आम आदमी हो या खास सब अपनी अपनी क्षमता के अनुसार दान कर रहे है।

देश के कई नेता, राजनेता भी इस अभियान में हिस्सा लेकर अपनी इच्छा अनुसार दान कर चुके है। आप को बता दे कि इस अभियान की शुरआत देश के राष्ट्पति रामनाथ कोविंद ने की थी।

इस कड़ी में अब बीजेपी संसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर का नाम भी शामिल हो गया है। गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दान में दिए हैं। पूर्वी दिल्ली के सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि अंतत: एक पुराना मुद्दा खत्म हो गया है। इससे एकता और शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। मैंने और मेरे परिवार ने एक छोटा से योगदान दिया है।

आप को बता दे कि पिछले कुछ दिनों में राम मंदिर के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बॉलीवुड के कई नामी हस्तियों ने चंदा दिए हैं।

आप को बता दे कि कुछ दिन पहले ही इस अभियान अक्षय कुमार भी जुड़े। उन्होंने इसकी जानकारी एक वीडियो शेयर करके दी। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शकन में लिखा, ‘बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है… अब योगदान की बारी हमारी है। मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे। जय सियाराम।’

आप को बता दें, इस अभियान की शुरुआत 14 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की थी। राष्ट्रपति ने पांच लाख रुपये का चैक चंदा ट्रस्ट को सौंपा। इस अभियान 14 जनवरी से 27 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके तहत पांच लाख से अधिक गांवों में रहने वाले 12 करोड़ से अधिक परिवारों से संपर्क किया जाएगा।

इस ही के साथ आप को बता दे कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि दी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद की ओर से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जुटाने का अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख रुपये की राशि दान में दी। सीएम ने कहा, ”जीवन का सबसे सौभाग्य शाली दिन है। मानव जीवन सफल हो गया। राम मंदिर के लिए एक ईंट का योगदान परिवार को करने का मौका मिला। यह राम मंदिर असल में राष्ट्र मंदिर है।”

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र प्रचार प्रमुख जगदीश, क्षेत्र कार्यवाहक शशिकांत दीक्षित, प्रांत प्रचारक युद्धवीर, केंद्रीय मंत्री विश्व हिंदू परिषद अशोक तिवारी, रवि देव, सह प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद अजय, प्रांत सह व्यवस्थापक नीरज मित्तल ने मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए सभी से अपनी क्षमतानुसार दान देने की अपील की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...