रिपोर्ट: नंदनी
बागपत: उत्तर प्रदेश एक ऐसा प्रदेश बन गया है जहां बच्चे अपनी पढ़ाई के बाद अपने करियर पर फोकस न करके गुंडागर्दी में लग गए है। जिसे लेकर बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने चिंता जाहिर की हैं, वो भी खासकर बागपत को लेकर। उन्होंने कहा कि जिले में गुंडागर्दी अभी खत्म नही हुई है। अभी भी बच्चे हाथों में कट्टे लेकर घूमते हैं, जिस वजह से व्यापारी यहां आने को तैयार नहीं हैं, लेकिन हम कैसे उन लोगों को भरोसा दिलाएं।
बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि बागपत में युवक पढ़ने-लिखने के बाद भी हाथों में कट्टे लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने एसपी ओर पूर्व डीएम को भी बच्चो के पास रखे कट्टो की गुंडागर्दी से अवगत करा चुके हैं।
सत्यपाल सिंह ने कहा कि जिले में अच्छी सड़कें बनी हैं, लेकिन जब भी बागपत में व्यापार बढ़ाने के लिए व्यापारियों से बात होती हैं तो व्यापारी बागपत में आने को तैयार नही हैं क्योंकि व्यापारी लोग बागपत की गुंडागर्दी से डरे हुए हैं।
सांसद ने कहा कि यूपी देश का अग्रणी राज्य है। इसके विकास में प्रत्येक वर्ग की भूमिका है। भाजपा सरकार की नीतियों से यूपी नंबर वन राज्य बन गया है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बेटियों को अवश्य पढ़ाएं और अच्छे संस्कार दें। सत्यपाल सिंह ने कहा कि जो भी कार्य करो सकारात्मक सोच के साथ करो, सफलता अवश्य मिलेगी।