1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महबूबा मुफ्ती के झंडे वाले बयान पर बीजेपी ने किया पलट वार, पढ़े

महबूबा मुफ्ती के झंडे वाले बयान पर बीजेपी ने किया पलट वार, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महबूबा मुफ्ती के झंडे वाले बयान पर बीजेपी ने किया पलट वार, पढ़े

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती द्वारा तिरंगे को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर बीजेपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए बोला कि ऐसे नेताओं को पाकिस्तान जाने की सलाह दी है। बीजेपी ने 26 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में विलय दिवस मनाने की घोषणा की है।

बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि जम्मू कश्मीर किसी के बाप दादा की जागीर नहीं है जो भी इस तरह के षड्यंत्र करेगा फिर वह चाहे महबूबा मुफ्ती हो या कोई और इसे सहन नहीं किया जाएगा। हम तिरंगे के लिए अपने खून का कतरा-कतरा कुर्बान कर देंगे लेकिन तिरंगे पर आंच नहीं आने देंगे।

बीजेपी ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का है और यहां पर केवल तिरंगा झंडा ही लहराया जाएगा। दुनिया की कोई ताकत जम्मू कश्मीर में कोई और झंडा नहीं लगा सकती और न ही प्रदेश में दोबारा 370 लागू करवा सकती है।

बीजेपी ने बिना किसी नेता का नाम लिए कहा कि हमारे कुछ नेता खाते भारत का हैं, उन्हें सब सुख-सुविधाएं भारत में चाहिए लेकिन वह गाते पाकिस्तान का हैं और अगर वह हिंदुस्तान में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो वह पाकिस्तान चले जाएं ऐसे नेताओं की हिंदुस्तान को कोई जरूरत नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...