1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. BJP MLA का विवादित बयान, कहा- 2000 के लिए कहीं भी चले जाते है टिकैत

BJP MLA का विवादित बयान, कहा- 2000 के लिए कहीं भी चले जाते है टिकैत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
BJP MLA का विवादित बयान, कहा- 2000 के लिए कहीं भी चले जाते है टिकैत

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
ग़ाज़ियाबाद: केंद्र के कृषि कानून को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन ने अब सियासी मोड़ ले लिया है। इसी बीच BJP विधायक का एक विवादित बयान सामने आया है। दरअसल, अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले गाज़ियाबाद के बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के ऊपर एक टिपण्णी की है। राकेश टिकैत कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर धरने पर बैठे हैं।

इसी को लेकर बीजेपी विधायक ने कह डाला कि “मैं टिकैत के परिवार का सम्मान करता हूं, लेकिन लोग राकेश टिकैत के बारे में कहते हैं कि वह 2 हजार रुपये के लिए कहीं भी जाएगा। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। आप आंदोलन कहां ले जा रहे हैं? कल आप कहेंगे कि आतंकवादी आपके पास आए हैं?”

उन्होंने कहा, “मैं खुद एक किसान हूं। राकेश टिकैत मुझसे बड़े किसान नहीं हैं। मेरे पास जितनी जमीन है, राकेश टिकैत के पास उसकी आधी जमीन भी नहीं होगी। राकेश टिकैत को माफी मांगनी चाहिए। देश में किसानों को नहीं बांट सकते।”

इतना ही नहीं उन्होंने धरना पर बैठे लोगों को एक राजनीतिक दल करार दिया और साथ ही इस आंदोलन को राजनीतिक एजेंडा बता दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...