1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा विधायक सजय पाठक ने कहा- मर जाऊंगा लेकिन पार्टी नहीं छोडूंगा

भाजपा विधायक सजय पाठक ने कहा- मर जाऊंगा लेकिन पार्टी नहीं छोडूंगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भाजपा विधायक सजय पाठक ने कहा- मर जाऊंगा लेकिन पार्टी नहीं छोडूंगा

मध्यप्रदेश में चल रही सियासी हलचल के बीच भाजपा विधायक संजय पाठक का बड़ा बयान सामने आया है। कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक ने शनिवार को खुलसा करते कहा कि मेरे पर बहुत दबाव बनाया जा रहा हैं। मुझे भाजपा छोड़ने और कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए बोला गया हैं। मुझे धमकी दी गयी अगर मैं ऐसा नहीं करता हूं तो मुझे और मेरे पूरे परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिससे मेरे परिवार की जान को लगातार खतरा है। मैं मर जाऊंगा लेकिन भाजपा कभी नहीं छोड़ूंगा।

इससे पहले मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ में प्रशासन ने संजय पाठक के रिसॉर्ट पर शनिवार को बुलडोजर चलाया। प्रशासन का कहना है कि रिसॉर्ट को धवस्त करने से पहले भूमि अतिक्रमण के खिलाफ नोटिस दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने रिसॉर्ट को ध्वस्त कर दिया।

संजय पाठक का कहना है कि यह सरकार द्वारा बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। बता दें कि संजय पाठक का नाम कथित रूप से विधायकों की खरीद-फरोख्त में भी आया था। हालांकि, उन्होंने ऐसे किसी भी मामले में शामिल होने से इनकार किया था।

कमलनाथ से नहीं मिलेंगे संजय पाठक, कहा- मुझे अगवा कराने की कोशिश हुई
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक ने कांग्रेस में शामिल होने की अफवाहों को सिरे से खारिज करते कहा कि मैं भाजपा का हिस्सा था, भाजपा का हिस्सा हूं और हमेशा के लिए रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात नहीं की है। मुझे अगवा करने की पूरी कोशिश की गई। इस राजनीतिक खेल में मुझे उम्मीद है कि मेरा अपहरण या हत्या नहीं होगा। मुझ पर बहुत दबाव डाला जा रहा है। मैं हमेशा भाजपा में ही रहूंगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...