1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा विधायक ने कहा- कांग्रेस में शामिल होने के लिए बनाया जा रहा दबाव

भाजपा विधायक ने कहा- कांग्रेस में शामिल होने के लिए बनाया जा रहा दबाव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भाजपा विधायक ने कहा- कांग्रेस में शामिल होने के लिए बनाया जा रहा दबाव

मध्य प्रदेश में चले 5 दिन तक राजनीतिक उठापटक के बाद इस वक्त भाजपा विधायक खबरों में बने हुए हैं, कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक ने शनिवार को अपने एक बयान में कहा कि, मुझसे बदला लिया जा रहा है। मुझ पर बहुत दबाव है और बीजेपी छोड़ने और मुझे कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है।

संजय पाठक ने कहा कि, अगर मैं ऐसा नहीं करता हूं तो मेरे और मेरे परिवार के सदस्यों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जाएगी। मेरी जान को लगातार खतरा है। उन्होंने कहा कि, मैं मर जाऊंगा लेकिन भाजपा कभी नहीं छोड़ूंगा।

बताते चलें कि, मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ में प्रशासन ने संजय पाठक के रिसॉर्ट पर शनिवार को बुलडोजर चलाया था। प्रशासन का कहना है कि रिसॉर्ट को ध्वस्त करने से पहले भूमि अतिक्रमण के खिलाफ नोटिस दिया गया था, इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने रिसॉर्ट को ध्वस्त कर दिया।

वहीं, इसे संजय पाठक ने सरकार द्वारा बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया है। वहीं, खबर थी कि वो कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, जिसके बाद इन अफवाहों को उन्होंने खारिस करते हुए कहा था कि, मैं भाजपा का हिस्सा था, मैं भजपा का हिस्सा हूं और हमेशा भाजपा में रहूंगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...