1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने अबकी बार गाँधी नेहरू खानदान पर हमला बोल दिया, पढ़े

भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने अबकी बार गाँधी नेहरू खानदान पर हमला बोल दिया, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने अबकी बार गाँधी नेहरू खानदान पर हमला बोल दिया, पढ़े

बाराबंकी नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रतिनिधि दिग्गज भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने आज काँग्रेस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है ।

भाजपा नेता ने कांग्रेसियों का इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि यह अपने माता पिता का कहना नही मानते अगर यह मानते तो आज यह परिवार शुद्ध ब्राह्मण परिवार होता और राहुल गाँधी को घूम घूम कर अपना जनेऊ नही दिखाना पड़ता।

 

भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेसियों का इतिहास ही यही रहा है कि वह अपने बड़ों का कहना नही मानते।

आप देख सकते हैं कि अगर इन्दिरा गाँधी ने जवाहर लाल नेहरू का कहना माना होता और इन्दिरा गाँधी का अगर राजीव गाँधी ने कहना माना होता और राजीव गाँधी की भावनाओ को अगर प्रियंका गाँधी ने समझा होता तो आज यह पाण्डेय , तिवारी ,द्विवेदी होते और यह परिवार शुद्ध परिवार होता।

राहुल गाँधी जो घूम घूम कर अपना जनेऊ दिखा रहे हैं वह नही दिखाना पड़ता।

दुर्भाग्य की बात यह है कि इस खानदान ने कभी अपने माता पिता का कहना नही माना। रंजीत श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं का अपमान नही किया है बल्कि हाथरस जैसी लड़की के बारे में जरूर कहा है।

 

अगर हाथरस की बेटी कांग्रेसियों को इतनी प्रिय है तो भगवान करे कि ऐसे सुविचार वाली और माँ बाप के कहने को नजरअंदाज करने वाली,अपने प्रेमी को खेत में बुलाने वाली लड़की इनके घर भी दे दे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...