1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bihar Election: बीजेपी के नेता और मंत्री प्रेम कुमार ने कमल छाप मास्क पहन डाला अपना वोट

Bihar Election: बीजेपी के नेता और मंत्री प्रेम कुमार ने कमल छाप मास्क पहन डाला अपना वोट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Bihar Election: बीजेपी के नेता और मंत्री प्रेम कुमार ने कमल छाप मास्क पहन डाला अपना वोट

बिहार विधानसभा चुनाव के महासंग्राम की पहली परीक्षा जारी है। पहले चरण में कुल 71 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, कुछ जगह शुरुआत में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में दिक्कत की खबर आई। लेकिन बाद में फिर वोटिंग ने रफ्तार पकड़ी।

कोरोना संकट काल में मतदान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, पीएम मोदी, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार ने लोगों से सावधानी बरतते हुए मतदान करने की अपील की है।पहले चरण के लिए कुल 1066 उम्मीदवार मैदान में हैं और 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डाल रहे हैं।

बिहार विधनसभा चुनाव में मतदान अब भी जारी है, सुबह 10:00 बजे तक कुल 7.35% मतदान हुआ है। हालांकि, 4 सीटों पर दोपहर 3 बाजे तक, 26 सीटों पर शाम 4:00 बजे तक और 5 सीटों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी।

28 अक्टूबर को जिन मंत्रियो की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद होगी उसमे बिहार के कृषि मंत्री और बीजेपी के नेता डॉक्टर प्रेम कुमार जदु के नेता और बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णा नन्द वर्मा बीजेपी के नेता और श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा बिहार सरकार अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री ब्रज किशोर बिन्द, बिहार सरकार के परिवहन मंत्री और जदु के नेता संतोष कुमार निराला, ग्रामीण कार्य मन्त्री और जाल नेता शैलेन्द्र कुमार बिहार सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जय कुमार सिंह और राजस्व मन्त्री राम नारायण मण्डल के नाम शामिल है।

इस दौरान गया में भारतीय जनता पार्टी के नेता और मंत्री प्रेम कुमार बुधवार को अलग अंदाज में वोट डालने पहुंचे। प्रेम कुमार साइकिल पर सवार होकर पोलिंग बूथ तक पहुंचे, इस दौरान उनके मास्क पर भी पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह छपा हुआ था। जब आचार संहिता को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि उनकी मंशा नियम उल्लंघन की नहीं है।

इस दौरान उनके मास्क पर भी पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह छपा हुआ था। जब आचार संहिता को लेकर सवाल हुआ, तो उन्होंने कहा कि उनकी मंशा नियम उल्लंघन की नहीं है।

मतदान करने बूथ पर आने से पहले प्रेम कुमार अपनी पत्‍नी संग एक मंदिर में मत्‍था टेककर जीत के लिए भगवान का आशीर्वाद लिया। साइकिल से बूथ पर जाने के बारे में मंत्री प्रेमकुमार ने कहा कि वह पर्यावरण संरक्षण को लेकर सचेत हैं।

चाहते हैं कि लोग वाहनों का कम से कम प्रयोग करें, ताकि प्रदूषण कम से कम हो। यही संदेश देने के लिए वह साइकिल पर मतदान करने जा रहे हैं। प्रेम कुमार ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्‍योहार है।

हर मतदाता को अपने इस मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। वह पूरे परिवार के साथ वोट डालने आये हैं। इसी तरह सबसे अपील कर रहे हैं कि हर कोई मतदाता बन चुके परिवार के एक-एक सदस्‍य के साथ बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल करे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...