बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार शाम को दिल्ली के पार्टी मुख्यालय पर जमकर जश्न मनाया। कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले ये खबरें रहती थी कि बिहार में इतने लोग मारे गए, इतने बूथ लूटे गए। लेकिन अब हेडिंग ये बनती है कि कितने प्रतिशत वोटिंग हुई।महिलाओं का वोटिंग पर्सेंटेज कितना रहा। यही बिहार में सबसे बड़ा बदलाव है।
Speaking from the @BJP4India HQ. https://t.co/alOGjRcJgV
— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2020
उन्होंने आगे कहा चुनाव नतीजों में हार-जीत अपनी जगह है, लेकिन चुनाव की यह प्रक्रिया ही हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है। इसलिए मैं पूरे देश को बधाई देता हूं। चुनाव आयोग, सुरक्षाबल और स्थानीय प्रशासन भी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने कोरोना के इस संकट काल में भी इतना बड़ा चुनाव कराकर दिखाया है।
चुनाव नतीजों में हार-जीत अपनी जगह है, लेकिन चुनाव की यह प्रक्रिया ही हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है।
इसलिए मैं पूरे देश को बधाई देता हूं। चुनाव आयोग, सुरक्षाबल और स्थानीय प्रशासन भी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने कोरोना के इस संकट काल में भी इतना बड़ा चुनाव कराकर दिखाया है। pic.twitter.com/r9RVA6KhmT
— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2020
मोदी ने कहा कल जो चुनाव नतीजे आए, उनके निहितार्थ बहुत गहरे हैं, उनके मायने बहुत बड़े हैं। 21वीं सदी के भारत के नागरिक बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं। अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा।
कल जो चुनाव नतीजे आए, उनके निहितार्थ बहुत गहरे हैं, उनके मायने बहुत बड़े हैं।
21वीं सदी के भारत के नागरिक बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं।
अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा। pic.twitter.com/bgmfq8NAxR
— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2020
उन्होंने कहा आज भाजपा ही देश की एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है, जिसमें गरीब, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित अपना भविष्य देखते हैं। जो समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं को समझते हुए काम कर रही है। जो राष्ट्रीय आकांक्षाओं के साथ ही हर क्षेत्र के गौरव को भी अपने साथ लेकर चलती है।
आज भाजपा ही देश की एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है,
जिसमें गरीब, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित अपना भविष्य देखते हैं।
जो समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं को समझते हुए काम कर रही है।
जो राष्ट्रीय आकांक्षाओं के साथ ही हर क्षेत्र के गौरव को भी अपने साथ लेकर चलती है। pic.twitter.com/oMQE2mNOgy
— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2020
पीएम मोदी ने कहा भाजपा सरकारों की पहचान ही है – गुड गवर्नेंस। गुड गवर्नेंस से कैसे स्थितियां बदल जाती हैं, बड़ी से बड़ी आपदाओं का सामना करने में इससे मदद मिलती है, ये हमने कोरोना के इस काल में भी देखा है।
भाजपा सरकारों की पहचान ही है – गुड गवर्नेंस।
गुड गवर्नेंस से कैसे स्थितियां बदल जाती हैं, बड़ी से बड़ी आपदाओं का सामना करने में इससे मदद मिलती है, ये हमने कोरोना के इस काल में भी देखा है। pic.twitter.com/pNW0vmH42e
— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2020
उन्होंने कहा मोदी ने कहा अगर आज आप मुझे बिहार के चुनाव नतीजों के बारे में पूछेंगे तो मेरा जवाब भी जनता के जनादेश की तरह साफ है- बिहार में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र की जीत हुई है।
अगर आज आप मुझे बिहार के चुनाव नतीजों के बारे में पूछेंगे तो मेरा जवाब भी जनता के जनादेश की तरह साफ है-
बिहार में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र की जीत हुई है। pic.twitter.com/teiASNeVJZ
— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2020
उन्होंने कहा 21वीं सदी का भारत एक नए मिजाज का भारत है। न हमें आपदाएं रोक सकती हैं और न ही बड़ी-बड़ी चुनौतियां। मैं एक नए भारत के उदय को देख रहा हूं। जब दुनिया के अनेक देश थम गए थे, हमारे देश ने नई नीतियां भी बनाईं, नए निर्णय भी लिए।
21वीं सदी का भारत एक नए मिजाज का भारत है। न हमें आपदाएं रोक सकती हैं और न ही बड़ी-बड़ी चुनौतियां। मैं एक नए भारत के उदय को देख रहा हूं।
जब दुनिया के अनेक देश थम गए थे, हमारे देश ने नई नीतियां भी बनाईं, नए निर्णय भी लिए। pic.twitter.com/Zj7fL0oXcb
— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2020
पीएम मोदी ने कहा जिनके दिल में राष्ट्रहित सर्वोपरि है, जिनमें लोकतंत्र के लिए प्रतिबद्धता है, ऐसे युवाओं से मेरा आह्वान है कि वो आगे आएं और बीजेपी के माध्यम से देश की सेवा में जुट जाएं। अपने सपनों को साकार करने के लिए, अपने संकल्पों को सिद्ध करने के लिए कमल को हाथ में लेकर चल पड़ें।
जिनके दिल में राष्ट्रहित सर्वोपरि है, जिनमें लोकतंत्र के लिए प्रतिबद्धता है, ऐसे युवाओं से मेरा आह्वान है कि वो आगे आएं और बीजेपी के माध्यम से देश की सेवा में जुट जाएं।
अपने सपनों को साकार करने के लिए, अपने संकल्पों को सिद्ध करने के लिए कमल को हाथ में लेकर चल पड़ें। pic.twitter.com/AnJAEEh6C5
— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2020
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर में विपक्ष की कड़ी चुनौती का मुकाबला करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत का परचम लहरा कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आईं।
बीजेपी की 74 और जेडीयू की 43 सीटों के अलावा सत्तारूढ़ गठबंधन साझीदारों में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को चार और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार सीटें मिलीं।
वहीं, विपक्षी महागठबंधन में आरजेडी को 75, कांग्रेस को 19, सीपीआई एमएल को 12 और सीपीआई और सीपीएम को दो-दो सीटों पर जीत मिली।