1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बीजेपी के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा, पढ़ें

बीजेपी के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा, पढ़ें

योगी सरकार में वन, पर्यावरण और जन्तु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बीजेपी के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा, पढ़ें

योगी सरकार में वन, पर्यावरण और जन्तु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के मुताबिक, वह जल्द ही सपा में शामिल हो सकते हैं। दरअसल, मंगलवार को मंत्री पद और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने अगल दो दिनों में कुछ और नेताओं के बीजेपी छोड़ने की बात कही थी।

दारा सिंह चौहान ने राज्यपाल को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा है, ‘पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के साथ पिछड़े और दलितों के आरक्षण के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है, उससे आहत होकर मैं उत्तर प्रदेश मंत्रि-मंडल से इस्तीफा देता हूं। हालांकि, इस फैसले के बाद अभी भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।  बता दें कि दारा सिंह चौहान मऊ जिले की मधुबन विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। माना जा रहा है कि वह फिर समाजवादी पार्टी का रुख कर सकते हैं।

वही, योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से एक तरफ मंगलवार को बीजेपी (BJP)से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, दूसरी तरफ ठीक एक दिन बाद 2014 से जुडे़ एक मामले के चलते उनके खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। आपको बफा दें कि सुल्तानपुर कोर्ट ने उन्हें आगामी 24 जनवरी तक पेश होने का आदेश दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...