1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना को हराने के लिए बीना लवानिया ने लिया ये बड़ा फैसला, गरीबों में छाई खुशी की लहर…

कोरोना को हराने के लिए बीना लवानिया ने लिया ये बड़ा फैसला, गरीबों में छाई खुशी की लहर…

By: Amit ranjan 
Updated:
कोरोना को हराने के लिए बीना लवानिया ने लिया ये बड़ा फैसला, गरीबों में छाई खुशी की लहर…

आगरा: कोरोना महामारी की दूसरी लहर देश में तेजी से फैलती जा रहा हैं। शहर ही नहीं बल्कि गांव भी अब चपेट में आ रहे हैं। कोविड-19 से लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं और हजारों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हर तरफ ऑक्सीजन और ब्लैक फंगस से लेकर कोविड की तीसरी लहर तक की चर्चा हो रही है।

उत्तर प्रदेश के आगरा में भी कोरोना ने कहर बरपाया हुआ है। अब तक कुल संक्रमित 25029 हो चुके हैं। वहीं एक्टिव केसों में गिरावट आई है, ये 1446 हो गए हैं। मंगलवार को चार मौत रिपोर्ट हुई हैं, सरकारी आंकड़ों में मृतक संख्‍या 326 हो चुकी है।

वहीं कोरोना की रफ्तार कम करने के लिए और गरीब लोगों की मदद करने के लिए सेवा मार्ग दिल खोलकर मदद कर रही है। सेवा मार्ग से जुड़ी बीना लवानिया ने कोविड 19 से लोगों की जान बचाने के लिए लोगों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर फ्री मे देने का ऐलान किया है। बीते दिन मीडियाकर्मीयों से बात करते हुए बीना लवानिया ने कहा कि दूसरी वेव के चलते लोगों को होम आईसोलेश्न में ऑक्सिजन की जरूरत पड़ सकती है इस लिए सेवा मार्ग ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को निशुल्क उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है।

बीना लवानिया लोगों को कोरोना से बचाने के लिए दिन रात काम कर रही है। वो आगरा में लोगों को मास्क और सैनेटाइजर लगातार बाट रही है। गरीब परिवार के लिए समर्पित बीना लवानिया लोगों की मदद अपने पैसे लगाकर भी कर देती है। इस लिए गरीब परिवार बीना को काफी पसंद करता है।

बीना लवानिया की सेवा मार्ग आगरा का जाना माना नाम बन चुंका है। जिस तरह से सेवा मार्ग ने कोरोना काल में लोगों की मदद की है वो सराहनिय है। बता दें कि इससे पहले भी बीना लवानिया अनाथ बच्चों की मदद करते हुए नजर आई थी। उन्होंने कई त्योहार इन अनाथ बच्चों के साथ मनाया है। शायद यही कारण है कि सेवा मार्ग जैसे संस्थान की वजह से कोरोना ने आगरा शहर में ज्यादा तबाही नहीं मचाई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...