रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: आए दिन इंटरनेट पर आप नए-नए वीडियो देखते होंगे। और आजकल तो सोशल मीडिया पर स्टंट करते लोगों के एक से एक वीडियो वायरल हो रहे है। चाहे लड़का हो या फिर लड़की कोई भी स्टंट करने से पीछे नहीं हट रहा है। लोग बाइक से स्टंट करते है फिर उसे बड़े ही शान के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते है। लेकिन कई बार उनकी ये शान उन्हीं को परेशान कर बैठती है।
दरअसल, ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसपर एक युवक बाइक पर खतरनाक स्टंट कर रहा है। इस वीडियो में बाइक चल रही है और वो बाइक की सीट पर खड़ा है दोनों हाथ छोड़ हवा में उड़ते इस लड़के का अचानक से बैलेंस बिगड़ जाता है । और वो हवा में उछलते हुए धड़ाम से नीचे गिर जाता है।
क्या आप अपने बच्चों/मित्रों के साथ ऐसा हादसा होते देख सकते हैं?
अगर नहीं? तो उन्हें ऐसी मूर्खता करने से रोकें. सुरक्षा को प्राथमिकता देना एवं यातायात नियमों का पालन करना सिखाएं.Note – Please never let your kids/friends upload & promote such stupidity on SM. pic.twitter.com/gNFpF5AOtI
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) March 25, 2021
वो तो किस्मत अच्छी होती है और उस लड़के की जान बाल-बाल बच जाती है।
बताते चलें कि सोशल मीडिया पर ये वीडियो IPS Dipanshu Kabra ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए IPS अधिकारी ने लिखा, सोशल मीडिया क्या आप अपने बच्चों/मित्रों के साथ ऐसा हादसा होते देख सकते हैं?अगर नहीं? तो उन्हें ऐसी मूर्खता करने से रोकें। सुरक्षा को प्राथमिकता देना एवं यातायात नियमों का पालन करना सिखाएं।