1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिहार चुनावी रण : सीएम योगी पर अखिलेश का ट्वीट वार

बिहार चुनावी रण : सीएम योगी पर अखिलेश का ट्वीट वार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार चुनावी रण : सीएम योगी पर अखिलेश का ट्वीट वार

बिहार चुनावी रण : सीएम योगी पर अखिलेश का ट्वीट वार

बिहार के चुनावी रण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियां शुरू हो चुकी हैंं। सीएम योगी ने भोजपुर की तरारी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया।

सीएम योगी ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 समाप्त हो गई है, अब भोजपुर के नौजवान कश्मीर में जमीन खरीद सकते हैं।उन्होंने कहा कि बिहार ज्ञान की धरती है, जो पूरे दुनिया को ज्ञान बांटती हैं।

इस पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बिहार के चुनाव में कश्मीर-कथा बाँचनेवाले स्टार प्रचारक जी से कोरोना की मार झेलनेवाला अपना उत्तर प्रदेश तो संभल नहीं रहा है और दुनियाभर को वो सीख दे रहे हैं। आर्थिक बदहाली, बेरोज़गारी व बढ़ती महंगाई से 365 दिनों त्रस्त रहनेवाली जनता को ये 370 के फ़ायदे गिना रहे हैंं।

वहीं बिहार में भाजपा के हर प्रदेशवासी को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगवाने के वादे पर अखिलेश ने कहा कि आज देश की सत्ताधारी भाजपा बिहार के अपने घोषणापत्र में कह रही है कि वो बिहार के लोगों के लिए कोरोना का टीका मुफ़्त लगवाएगी।

ऐसी घोषणा उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों के लिए क्यों नहीं करी गयी। ऐसी अवसरवादी संकीर्ण राजनीति का जवाब उत्तर प्रदेश व देश की जनता आगामी चुनावों में भाजपा को देगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...