बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूर्णिया में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बिहार में तीसरे चरण की वोटिंग के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता बिट्टू सिंह के भाई बेनी सिंह की हत्या कर दी गई।
पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा अंतर्गत सरसी में बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं जिसके बाद आरजेडी नेता के भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वोटिंग के दौरान हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया हैं।
आपको बता दें कि ये घटना धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के सरसी इलाके के सिहुली गांव की है, शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे फेज की वोटिंग जारी थी इसी दौरान दोपहर को वोटिंग करने गए एक युवक को अपराधियों ने मतदान केंद्र से लगभग 200 मीटर की दूरी से पहले गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।
जब इस घटना के बारे में स्थानीय लोगों से पूछा गया तो लोगों ने बताया कि ये आपसी रंजिश में हत्या की गई। स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना मिली वो मौका ए वारदात पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक कुख्यात बिट्टू सिंह का छोटा भाई बेनी सिंह था। बिट्टू सिंह को हाल में ही पुलिस ने एके-47 व अन्य हथियारों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।अपराधियों ने बेनी सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं ।
आप को बता दे कि इससे पहले पूर्णिया के बूथ संख्या 282 पर सुरक्षबलों से वोटरों की झड़प हो गई। बताया गया है कि वोट डालने के लिए लाइन में खड़े एक व्यक्ति को सीआईएसफ के जवान ने डंडा मार दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इस दौरान पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। सुरक्षाबलों द्वारा यहां फायरिंग करने की भी सूचना है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
पिछले महीने बिहार के शिवहर में जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी और उनके एक समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में निकले हुए थे। वहीं प्रत्याशी के समर्थकों ने एक हत्यारे को मौके से दबोच लिया, जिसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।